फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SIT opens 17 files of conversion, fresh investigation

कानपुर: एसआईटी ने खोलीं धर्म परिवर्तन की 17 फाइलें, नए सिरे से जांच

Sun, 30 Aug 2020 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
SIT opens 17 files of conversion, fresh investigation
यूपी पुलिस
कानपुर में धर्म परिवर्तन के मामलों पर प्रदेश सरकार के तल्ख रुख के बाद जिले की गठित एसआईटी ने मामलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दो सालों में चिह्नित धर्मपरिवर्तन के 17 मामलों की एसआईटी दोबारा जांच करेगी।
विज्ञापन


रविवार को एसआईटी के नोडल अधिकारी एसपी साउथ दीपक भूकर ने सात सदस्यीय टीम के साथ इस संबंध में बैठक भी की। बर्रा से लापता हुई शालिनी यादव के फिजा बनने के बाद से धर्मपरिवर्तन का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने एक के बाद एक आधा दर्जन मामले पुलिस-प्रशासन के सामने लाकर रख दिए। आरोप लगाया है कि युवतियों को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करने के बाद जबरन धर्मपरिवर्तन करा दिया गया। सभी आरोपी किदवईनगर थाना क्षेत्र की जूही लाल कॉलोनी के बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई थी कि इसके पीछे बाकायदा कोई संगठन काम कर रहा है। इसके बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने एसआईटी का गठन किया था। इसमें नोडल अधिकारी एसपी साउथ दीपक भूकर, गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय, पिंक चौकी प्रभारी सरिता मिश्रा, नौबस्ता एसएचओ कुंजबिहारी मिश्रा, गोविंदनगर एसएचओ अनुराग मिश्रा, जूही एसएचओ संतोष आर्या सहित एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को रखा गया है।

इन बिंदुओं पर टीम करेगी जांच
- दो साल में हुए धर्मपरिवर्तन के मामलों में युवतियों की वर्तमान स्थिति। 
- हिंदू युवतियों का धर्मपरिवर्तन कराने में आरोपियों की मदद कोई संगठन कर रहा है या नहीं।
- इस काम में मदद करने वाले संगठन की ओर से किसी तरह की फंडिंग होती है या नहीं।
- सोशल मीडिया पर नाम और धर्म बदलकर एक्टिव लोगों की जानकारी और उनका उद्देश्य।
- बातों में फंसाने और धर्मपरिवर्तन कराने में आरोपियों के तौर तरीकों में समानता।
- धर्मपरिवर्तन के मामलों में सम्मोहन और तंत्रमंत्र का क्या रोल है।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी एसआईटी की नजर
एसपी ने बताया कि अधिकांश मामलों में फेसबुक के माध्यम से युवतियों से दोस्ती की बात सामने आई है। इसमें अक्सर विशेष समुदाय के युवक फर्जी नाम या हिंदू समुदाय से जुड़े होने का दावा कर अकाउंट बनाते हैं। इसके बाद युवतियों से दोस्ती कर उनका ब्रेनवॉश कर शादी कर लेते हैं। बाद में उनका धर्मपरिवर्तन करा दिया जाता है। ऐसे में टीम को सोशल मीडिया पर एक्टिव ऐसे लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed