फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three bike-borne miscreants snatched a mobile phone from a divisional secretary

Kanpur: बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंडल मंत्री से झपट्टा मार मोबाइल लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 22 Aug 2026 09:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 22 Aug 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three bike-borne miscreants snatched a mobile phone from a divisional secretary
सीसीटीवी फुटेज में कैद बाइक सवा तीन बदमाश - फोटो : अमर उजाला

चमनगंज में ज्वालादेवी मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के रायपुरवा मंडल मंत्री कुनाल मिश्रा से झपट्टा मारकर करीब 42 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। वारदात पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। गांधीनगर निवासी कुनाल ने बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 12:40 बजे वह गांधीनगर स्थित अपने आवास के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन


एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। तीनों संगीत टॉकीज की ओर तेजी से भाग निकले। उन्होंने चमनगंज थाने में तहरीर दी। वहीं, कैमरे के फुटेज में वारदात कैद होने के बावजूद वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed