फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sister screamed and said - brother was called from home and killed

Kanpur News: बहन चीखते हुए बोली-घर से बुलाकर भाई को मार डाला

Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sister screamed and said - brother was called from home and killed
इटावा। लवकुश की गोली लगने से मौत होने के बाद उसकी बहन ने लड़की के घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उसके भाई को लड़की ने फोन करके घर पर बुलाया था। उसके बाद उसके पिता ने ने साजिश के तहत गोली मारकर हत्या की है। पीठ पर मारी गई गोली सीने को चीरते हुए निकल गई है।
विज्ञापन


बहन ने बताया कि आरोपी आए दिन भाई से अपने खेती-पाती के काम में सहयोग लेता था। मेरा भाई हमेशा उसका काम कर देता था। भाई उक्त परिवार पर बहुत भरोसा करता था और उनकी बात भी मानता था। इसके बावजूद इन लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बहनोई राजेश ने बताया कि आरोपी को कुछ गलतफहमी हो गई थीं। तब से वह लवकुाश से चिढ़ने लगा था इसलिए ही लवकुश आठ माह से ट्रक चलाने लगा था। एसओ विपिन मलिक ने बताया कि युवक के गोली किन परिस्थितियों में लगी है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। आरोपी ने गोली मारने की बात कबूली है, लेकिन क्यों मारी यह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। फिर गोली जिस तरह पीठ में लगी है, उससे साफ है कि सटाकर मारी गई है। जबकि आरोपी का कहना है कि उसने लव को घर में चढ़ते देखा था तो बदमाश समझ कर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेश के बड़े भाई कुंतेश का घर आरोपी के घर के सामने है। राजेश ने पुलिस को बताया कि रात लगभग साढ़े 10 बजे कुंतेश के फोन पर किसी ने फोन कर पूछा कि तुम्हारा साला कहां हैं। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी के घर से गोली चलने की आवाज आई। दौड़कर वहां पहुंचे तो साला लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। आरोपी साले को पहचानने के बाद भी कह रहा था कि देखो कौन है कोई बदमाश है जो मेरे घर घुस आया।





राजेश ने बताया कि आरोपी उन्हें चाचा कहता था। बताया कि छह माह पहले आरोपी की बिरादरी के एक व्यक्ति ने साले के आरोपी के बेटी के साथ दोस्ती होने की बात कही थी। इस पर मैंने आरोपी से बात की थी तो उसने साफ कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं। हम लोग परिवार के लोग हैं। राजेश ने बताया कि यह बात सामने आने पर उन्होंने अपने साले को भी डांटा था। बताया कि वह खुद ट्रक चलाते हैं इसलिए साले को भी ट्रक चलाने के लिए लगा दिया था। इसके बाद से वह घर कम ही आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed