प्रेमिका ने रातभर साथ में छलकाए जाम, बस एक बात पर देवर संग मिल प्रेमी को दी दर्दनाक मौत
घटना बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुर की है। रुरुगंज कस्बा निवासी ओम नारायण राठौर (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह अविवाहित है। वह गांव में मजदूरी करता है। ओम नारायण पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। पिता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि ओम नारायण के दो साल से पड़ोसी गांव चमरपुर की गीता जाटव पत्नी हरिचंद्र से संबंध हो हो गए थे। उसका पति गांव से बाहर रहकर काम करता है। ओम नारायण अपनी पूरी मजदूरी उसी पर खर्च करता है।
रात में शराब पीने का दौर चला
गीता ने अपने देवर महेश और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शव को एक सरसों के खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह चमरपुर के ग्रामीणों ने सरसों के खेत पर ओम नारायण का शव पड़ा मिला।
आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया
घटना के संबंध में बिधूना कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि पिता के आरोप पर महिला को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामला हत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और सही तथ्य सामने आएंगे।
