{"_id":"6262ed59e751c50cd02a7962","slug":"sister-in-law-and-brother-in-law-fight-in-district-hospital-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : जिला अस्पताल में भाभी और देवर में हुई मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : जिला अस्पताल में भाभी और देवर में हुई मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता
Sat, 23 Apr 2022 12:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:32 AM IST
सार
सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित अस्पताल में भाभी और देवर में जमकर मारपीट हो गई। मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आपसी रजामंदी से समझौता कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया, जब मेडिकल प्रशिक्षण के लिए आए देवर और भाभी के बीच आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का विडियो भी बनाया।
विज्ञापन
महिला ने अपनी सास पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, जिस पर इकदिल पुलिस ने बेटे को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। शुक्रवार को देवर मामले में समझौता कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन निवासी मघु देवी मिश्रा का अपने पोते मृत्यंजय मिश्रा पुत्र स्व. आलोक मिश्रा से कहा सुनी हो गई थी। जिस पर दादी ने पोते को मार दिया, जिसकी शिकायत मृत्यंजय मिश्रा की मां गीता देवी मिश्रा से इकदिल थाने में की।
विज्ञापन
मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटे को मेडिकल प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था। शुक्रवार को महिला का चचेरा देवर आनंद मोहर मिश्रा पुत्र प्यारे लाल मिश्रा जिला अस्पताल में समझौता कराने आया था। इस दौरान भाभी देवर के बीच मारपीट कर दी थी। इकदिल थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन