फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau has less Muslim voters than Kundarki seat about 40 percent of the total vote population yet BJP lost

Kanpur: सीसामऊ में कुंदरकी सीट से कम मुस्लिम मतदाता, कुल वोट की करीब 40 प्रतिशत आबादी... फिर भी हार गई भाजपा

Sun, 24 Nov 2024 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

Kanpur News: मुरादाबाद की कुंदरकी में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। हालांकि, कुंदरकी से कम मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद  भाजपा सीसामऊ में हार गई।

विज्ञापन
Sisamau has less Muslim voters than Kundarki seat about 40 percent of the total vote population yet BJP lost
sisamau by election - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर महानगर की सीसामऊ सीट की तरह मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भी सपा-भाजपा में लंबे समय से जद्दोजहद चली आ रही है। दोनों सीटें 2022 में सपा के खाते में रही है। जबकि 2024 में दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ। कुंदरकी में वहां के विधायक के सांसद बन जाने से और सीसमऊ के विधायक को सजा हो जाने की वजह से सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन

दोनों सीटों के बीच एक बड़ा तथ्य यह है कि सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या कुल वोट की करीब 40 प्रतिशत और कुंदरकी में 40 प्रतिशत से अधिक है। लेकिन इस बार दोनों जगह परिणाम अलग-अलग रहा। कुंदरकी में मुस्लिम मतदाता अधिक होने के बावजूद भाजपा जीत गई, जबकि सीसामऊ में हार गई। कुंदरकी सपा का गढ़ मानी जाती है।
विज्ञापन

सीसामऊ की तरह वहां भी पिछले तीन बार से सपा ही जीतती आ रही थी। लेकिन अस बार भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने मुस्लिम मतों में सेंध लगाकर 31 साल बाद कमल खिला दिया। रामवीर सिंह ने तीन बार के विधायक सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 1,44,791 मतों के बड़े अंतर से हराया। जबकि सीसामऊ में सपा ने लगातार चौथी बार भाजपा को हारते हुए रिकॉर्ड कायम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 सीटो में से सात पर जीती है भाजपा
यहां पर नसीम सोलंकी ने भाजपा को 8629 वोट से मात दिया। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा जिस रणनीति के तहत कुंदरकी में चुनाव लड़ी उसी रणनीति को सीसामऊ में भी अपनाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। भाजपा को प्रदेश की सभी 9 सीटो में से सात पर जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed