फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau By-Election, Chief Minister will be in the city on 29th, can open the box of 39 crores for Sisamau

Sisamau By-Election: मुख्यमंत्री 29 को शहर में, सीसामऊ के लिए खोल सकते हैं 39 करोड़ का पिटारा, पढ़ें पूरा अपडेट

Sun, 25 Aug 2024 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ उपचुनाव को देखते हुए नगर निगम ने विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। अगले माह से काम शुरू करने की तैयारी है], जिनमें भैरोघाट का जीर्णोद्धार, पांच कम्युनिटी सेंटर, सड़कों, नालों, फुटपाथ समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Sisamau By-Election, Chief Minister will be in the city on 29th, can open the box of 39 crores for Sisamau
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को शहर आकर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का पिटारा खोल सकते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव नजदीक आते देख नगर निगम ने 38.88 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण सहित 12 विकास कामों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहां से स्वीकृत मिलते ही टेंडर कराकर अगले महीने काम शुरू कराने की योजना है।

विज्ञापन

जाजमऊ आगजनी मामले में सजा होने के बाद सीसामऊ के विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता खत्म कर दी गई है। अब इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय से समाजवादी पार्टी के कब्जे में रही इस सीट को जीतने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी ने पूरा जोर लगा रखा है।
विज्ञापन

शासन से मिले संकेतों के मद्देनजर नगर निगम, जलकल विभाग, केस्को सहित विभिन्न विभाग इस क्षेत्र में विकास कार्य कराने की तैयारियां कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने इस विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों में करीब 39 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का खाका खींचा है। इन कार्यों में भैरोघाट का जीर्णोद्धार, पांच कम्युनिटी सेंटर, सड़कों, नालों, फुटपाथ समेत अन्य निर्माण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को यहां आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू की जा रही हैं।  -सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

इन वार्डों में होंगे विकास कार्य
सूटरगंज, मकराबटगंज, ग्वालटोली, कौशलपुरी, भन्नानापुरवा, जवाहरनगर, अशोकनगर, सीसामऊ उत्तरी, गांधीनगर, रायपुरवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed