फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau By-Election, BJP can bet on Brahmin or Dalit, emphasis on this formula even on arrival of CM on 29th

Sisamau By-Election: ब्राह्मण या दलित पर दांव लगा सकती है भाजपा, 29 को सीएम के आगमन पर भी इस फार्मूले पर जोर

Tue, 27 Aug 2024 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

Kanpur News: जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर में उपचुनाव हो सकते हैं। सीसामऊ में भाजपा ब्राह्मण या दलित पर दांव लगा सकती है। वर्तमान में पार्टी इसी रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Sisamau By-Election, BJP can bet on Brahmin or Dalit, emphasis on this formula even on arrival of CM on 29th
bjp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अभी तक की रणनीति दलित या ब्राह्मण बिरादरी से किसी को प्रत्याशी बनाने की है। 29 अगस्त को चुनावी रणनीति को तेज करने महानगर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा क्षेत्र के करीब नौ वार्डाें में 35 करोड़ से अधिक के विकास कार्य की घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन

इन वार्डों में सबसे ज्यादा जिस बिरादरी के लोग रह रहे हैं, उसमें ब्राह्मण और दलित सबसे ज्यादा हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की सीट पिछले तीन बार से चुनाव जीतकर आ रहे सपा नेता इरफान सोलंकी को सजा सुनाए जाने से खाली हुई है। जिसे लेकर सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है। वैसे तो कांग्रेस भी इस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने के मूड में है।
विज्ञापन

लेकिन सपा से गठबंधन को देखते हुए यहां पर सपा, बसपा और भाजपा की सक्रियता सबसे ज्यादा है। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा हिंदू मतदाताओं पर अपना फोकस कर रही है। इस हिसाब से सबसे ज्यादा जिन मतदाताओं की संख्या इस क्षेत्र में है, उसके अनुसार ब्राह्मण फिर दलित। ब्राह्मण करीब 70 से 75 हजार और दलित करीब 60 से 65 हजार के आसपास हैं। दलितों में भी वाल्मीकि समाज की संख्या सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस सीटों पर उप चुनाव नवंबर में संभावित है
इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी अभी इस पर चिंतन करने में लगी है कि किस बिरादरी के किस चेहरे पर दांव लगाने से सफलता का अंतर ज्यादा होगा। क्योंकि चुनाव होने में अभी दो महीने का समय बताया जा रहा है। दरअसल अभी पार्टी जम्मू और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है, इसी वजह से कहा जा रहा है कि प्रदेश में विधानसभा की दस सीटों पर उप चुनाव नवंबर में संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed