फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Single Window System of Tomorrow

सिंगल विंडो सिस्टम कल से

Tue, 03 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Single Window System of Tomorrow
एआरटीओ चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। आरटीओ दफ्तर आखिरकार पब्लिक को राहत देने को राजी हो गया है। बुधवार से सिंगल विंडो सिस्टम लागू हो जाएगा। ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेकर अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल ने अफसरों के पेंच कसे तो आरटीओ दफ्तर ने यू टर्न ले लिया। सोमवार शाम तक संसाधनों का हवाला देकर सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने में हाथ खड़े करने वाले अफसरों ने बैठक कर मंगलवार को सभी आवश्यक संसाधन जुटाने का फैसला ले लिया। अपर परिवहन आयुक्त ने एक सप्ताह पहले निरीक्षण के दौरान एक मई से सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का आदेश दिया था। रविवार को एआरटीओ प्रशासन प्रभात पांडेय ने दिक्कतों का हवाला देकर सिस्टम लागू न करने की बात कही थी। ‘अमर उजाला’ ने अपर परिवहन आयुक्त से रविवार को बात की तो उन्होंने हर हाल में पब्लिक को राहत देने को कहा था। सोमवार को उत्तर प्रदेश संभागीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्यनाथ त्रिपाठी ने एआरटीओ प्रशासन को पत्र देकर कहा कि परमिट, प्रवर्तन और यात्रीकर में सिंगल विंडो सिस्टम में दिक्कत आएगी। कैश रखना असुरक्षित होगा। सोमवार अपर परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ प्रशासन को लखनऊ से फोन कर कहा कि संसाधन नहीं हैं तो व्यवस्था करें और सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करें। इस पर आरटीओ वीके सिंह, एआरटीओ ने बैठक कर बुधवार से यह सिस्टम लागू करने का फैसला लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed