फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Singer Gurdas Maan enthralled the crowd at Ganges Club's 75th anniversary celebrations.

Kanpur News: गैंजेस क्लब के 75 वर्ष पूरे होने पर सिंगर गुरदास मान ने गीतों से बांधा समां

Sun, 21 Dec 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Singer Gurdas Maan enthralled the crowd at Ganges Club's 75th anniversary celebrations.
गैंजेस क्लब के 75 वर्ष पूरे होने पर गाने सुनाते सिंगर गुरदास मान। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। गैंजेस क्लब के 75 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को आयोजित समारोह में प्रसिद्ध सिंगर गुरदास मान ने लोगों को खूब झुमाया। उन्होंने रातों को उठ-उठ कर जिनके लिए रोते है, वो अपने मकानों में आराम से सोते हैं... और रह मन संसार में सबसे मिलिऐ ध्याऐ, ना जाने की भेष में मोहे नारायण मिल जाए...जैसे गाने गाकर महफिल को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने संगीत का आनंद लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर और क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने पुराने सदस्यों आरसी हांडा, जयपाल सिंह, प्रेमनाथ पूरी, दीपक कत्याल, लक्ष्मण रूपानी, दीपक कोठारी, तिलक अरुण भाटिया सहित अन्य को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि क्लब ने अविश्वास को विश्वास में बदला। इस अवसर पर गैंजेस क्लब की बुक का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


विजय कपूर ने कहा कि सभी के सहयोग से क्लब आने वाले समय में देश के टॉप पांच क्लबों में शामिल होगा। कार्यक्रम में कार्तिक कपूर, राजेश कुमार भल्ला, वरुण वाधवा, संदीप सिंह, गिरीश गुप्ता, दिनेश आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed