फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   silver coins found at farmers house during land digging in jalaun

जालौन में निकला खजाना: मकान निर्माण की खोदाई में मिले चांदी के सिक्के व जेवरात, देखने को लगा मजमा

Sat, 11 Mar 2023 02:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 02:00 PM IST
सार

यूपी के जालौन में मकान निर्माण के लिये की जा रही खोदाई के दौरान खजाना मिला है। यह खजाना करीब 161 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं निर्माण के समय खजाना मिलने की बात गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
silver coins found at farmers house during land digging in jalaun
जालौन में निकला खजाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में जालौन जिले के उरई में पीएम आवाज योजना के तहत मकान निर्माण के लिये की जा रही खोदाई के दौरान खजाना मिलने से हड़कंप मच गया। खजाना मिलने की सूचना जैसे ही मजदूरों द्वारा गांव में फैली मकान निर्माण की तरफ ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। जमीन से खजान निकलने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए जमीन से मिलने वाले खजाने को जब्त कर पुरातत्व विभाग को सूचना देकर पुलिस फोर्स को लगा दिया। यह खजाना करीब 161 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं निर्माण के समय खजाना मिलने की बात गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुरा गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के मकान से खोदाई करते समय खजाना निकला है।

विज्ञापन

जहां कमलेश कुशवाहा अपने मकान का निर्माण कराने के लिए घर की मिट्टी की खोदाई करा रहे थे। जब मजदूर द्वारा शाम के वक्त मिट्टी की खोदाई की जा रही थी, तभी एक मजदूर का फावड़ा एक बर्तन से टकराया। जिससे खन की आवाज आई। आवाज सुनकर उसने मकान मालिक को बुलाया और उसके सामने खोदाई कराई गई।

इस दौरान एक बर्तन मिला, जिसे बाहर निकला गया तो उसमें चांदी के सैकड़ों सिक्के और चांदी के जेवरात दिखाई दिये। जिसे देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। उसने चांदी के सिक्के और चांदी के जेवरात को छुपाने का प्रयास किया। मगर जेवरात और चांदी के सिक्के मिलने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
खजाना देखने के लिए गांव के लोग कमलेश कुशवाहा के घर पहुंच गए। गांव के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस उरई एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची और सिक्कों-जेवरातों को जब्त कर जांच में जुट गई। वहीं खजाने की सूचना पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है, जिससे वह आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed