{"_id":"5e7d92ed8ebc3e6f945b58ed","slug":"silence-on-the-roads-on-the-third-day-of-lockdown-in-kanpur-and-surrounding-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन के तीसरे दिन भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने चलाई लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन के तीसरे दिन भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने चलाई लाठियां
Fri, 27 Mar 2020 11:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में लॉकडाउन के तीसरे दिन भी लोग लापरवाही करते नजर आए। सड़कें तो सुनसान रहीं लेकिन सब्जी मंडियों और दुकानों पर लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे।
Trending Videos
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में लॉकडाउन के तीसरे दिन सुबह खरीददारी के समय से ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू होने पर भी लोग बाहर निकले। अधिकांश जगहों पर खरीददारी करते समय लोग सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं दे रहे। पुलिस ऐसे लोगों को चेतावनी दे रही।
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
वहीं महाराष्ट्र से उन्नाव जा रहे एक दर्जन लोग रनियां में रोके गए हैं। कन्नौज में सुबह से बारिश के कारण लोग घरों से तो कम ही निकल पाए लेकिन प्रशासन द्वारा घर-घर सब्जी और खाद्य सामग्री पहुंचाए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
हरदोई में रामदत्त चौराहा के निकट स्थित पुरानी सब्जी मंडी में लोग सब्जी खरीदते नजर आए। औरैया में सुबह से ही बूंदाबांदी चालू है। इसके चलते लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। औरैया में पुलिस ने बल प्रयोग कर सब्जी की दुकानें बन्द कराई हैं।
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का तीसरा दिन
- फोटो : amar ujala
इटावा में लॉकडाउन के तीसरे दिन सब्जी दुकानदारों पर पुलिस ने लाठियां भांजी और दुकाने बंद करवाई हैं। बाजार निकले लोग नहीं कर रहे शोशल डिस्टेंस का पालन। सुबह हल्की बारिश भी हुई। घर घर सब्जी किराना पहुंचाने की भी व्यवस्था है। बांदा में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लॉक डाउन से बच्चे बेपरवाह दिखे।