{"_id":"6abad1d093744c7cfa0590e1","slug":"signs-are-here-now-a-windfall-for-markets-starting-with-navratri-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1666402-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिली आहट... अब नवरात्र से बाजारों पर धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिली आहट... अब नवरात्र से बाजारों पर धन वर्षा
विज्ञापन
कानपुर। झमाझम बारिश के बाद अब 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र में बाजारों पर धन वर्षा की आहट मिल रही है। आटोमोबाइल, सराफा, होटल, गेस्ट हाउस, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स और मेवा बाजार में बंपर तेजी का अनुमान है।
ग्राहकों ने पितृ पक्ष में ही टोकन मनी देकर अपनी मनपसंद कार और बाइकों की बुकिंग शुरू करा दी है। इसके अलावा गोदभराई, रिंग सेरेमनी आदि समारोहों के लिए होटलों, गेस्ट हाउसों और रेस्टोरेंटों में बुकिंग शुरू हो गई है। दरअसल शारदीय नवरात्र में ही सबसे ज्यादा गोदभराई, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और रिंग सेरेमनी होती हैं।
कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र पर वाहन बाजार टॉप गियर में दौड़ेगा। जीएसटी दरों में पिछले साल 10 प्रतिशत की कमी की गई थी। पहले आटोमोबाइल पर 28 प्रतिशत जीएसटी अब 18 प्रतिशत है। शहर में कार और बाइक और इलेक्ट्रिक दोपहिया के 100 से ज्यादा शोरूम हैं। विदेशी और लग्जरी कारों की डिमांड भी देखने को मिल रही है। एसयूवी सबसे ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनी है। बाइक-स्कूटी दोनों की मांग देखी जा रही है। ईवी वाहनों की मांग 25-30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। टाटा मोटर्स के सीईओ सुमन कपूर ने बताया कि पितृ पक्ष में बुकिंग को देखते हुए इस सीजन में अच्छी खरीदारी की संभावना है।
विज्ञापन
मांगलिक कार्यों के लिए बुकिंग शुरू
कानपुर। कानपुर, होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने बताया कि सगाई समेत अन्य मांगलिक कामों के लिए रेस्टारेंट, होटल, गेस्ट हाउसों में अच्छी बुकिंग मिल रही है।
कपड़ा, सराफा, मेवा, इलेक्ट्रानिक्स बाजार को भी उम्मीद
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सिंह सागरी ने बताया कि नवरात्र के लिए कपड़ा कारोबारियों ने स्टॉक शुरू कर दिया है। साड़ी, सलवार सूट, कोट, इंडो वेस्टर्न की मांग है। इसके अलावा अक्तूबर में ही करवाचौथ है। इसके लिए भी स्टाक किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोना-चांदी के भाव मौजूदा समय में पूर्व की तुलना में घटे है। इससे बाजार में ग्राहकी बढ़ी है। नवरात्र के लिए लोगों ने गहनों आदि की बुकिंग शुरू कर दी है।
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि मेवा की मांग दिखने लगी है। नवरात्र में मेवा की अच्छी बिक्री की संभावना है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी मनीष कोहली ने बताया कि एक अक्तूबर से टीवी, फ्रिज महंगे हो जाएंगे। बाजार में ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है। हालांकि अभी कंपनियों ने नए रेट नहीं जारी किए हैं। नवरात्र में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।