{"_id":"5d2e26738ebc3e6c9f0f74c4","slug":"signal-cable-crack-shatabdi-express-including-several-trains-stopped-akbarpur-news-knp501914960","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल केबल कटी, शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोककर गुजारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल केबल कटी, शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोककर गुजारीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। मंगलवार की शाम शाहपुर फाटक के पास रेलवे लाइन किनारे पोल लगाने के लिए मशीन खुदाई कर रही थी। इसी दौरान सिग्नल केबल कट गई। जिससे करीब 57 मिनट तक अप-डाउन लाइन प्रभावित रही। वहीं, शताब्दी समेत अन्य ट्रेनों को रोक कर गुजारा गया।
मंगलवार की शाम झींझक-कंचौसी स्टेशनों के बीच मालभाड़ा परियोजना की चौथी लाइन किनारे ओएचई पोल लगाने के लिए मशीन से खुदाई की जा रही है। तभी 5:03 बजे पर अचानक शाहपुर गेट के पास सिग्नल लाल हो गया। इस बीच कानपुर की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रही स्वर्ण शताब्दी, कामाख्या एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस तथा दो मालगाड़ी को लाल सिंग्नल के पास दो-दो मिनट रोक कर गुजारा गया।
एसएनटी स्टाफ ने केबल मरम्मत कर ठीक किया। बाद में 6 बजे यातायात बहाल हो सका। सिग्नल खराब होने इस रूट के अप व डाउन लाइन का संचालन प्रभावित रहा। सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया कि केबल कटने से सिग्नल लाल हो गया था। जानकारी के बाद उसे ठीक कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि वहां काम कर रही मशीन से सिग्नल केबल कट गई थी। जिसके चलते यहां से निकलने वाली ट्रेनों को रोक-रोक कर गुजारा गया।