फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sighting of the moon; married women conclude their fast.

Kanpur News: चांद का दीदार, सुहागिनों ने परायण किया व्रत

Thu, 29 Oct 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sighting of the moon; married women conclude their fast.
कन्नौज। देर शाम जैसे ही रिमझिम फुआरों के बीच चांद का दीदार हुआ। सुहागिनों ने छलनी से चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत परायण किया। पति ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया। इसके बाद महिलाओं ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

करवा चौथ जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा।सुबह से ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया। हाथों में मेहंदी रचाई और व्रत कथा सुनकर अपने सुहाग की सलामती की कामना की। उधर दिनभर बाजारों में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह दिखा। साड़ी, श्रृंगार सामग्री, मेहंदी और पूजा के सामान की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की कतारें लगी रहीं। घर-घर में खुशी और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और पर्व को आपसी प्रेम और विश्वास के प्रतीक के रूप में मनाया।
विज्ञापन



पति की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना
सुहागिन महिलाओं ने बताया कि यह व्रत केवल परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक है। सुहागिन रीना देवी ने कहा कि उन्होंने 12 साल से यह व्रत रखा है और हर साल पति की लंबी उम्र के लिए करवा माता से प्रार्थना करती हैं। कई महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा सुनकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दुल्हनों में दिखा खास उत्साह
पहली बार करवा चौथ मना रही नवविवाहिताओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। नई दुल्हनों ने लाल जोड़े और मेहंदी से सजे हाथों के साथ पूजन किया। ससुराल में पहली करवा चौथ को लेकर उनके लिए विशेष पकवान और तोहफों की व्यवस्था की गई थी। कई जगह पति भी पत्नी के साथ चांद निकलने तक भूखे रहे।

नई नवेली दुल्हनों में सेल्फी विद सजना का रहा क्रेज
इस बार नई नवेली दुल्हनों में सेल्फी विद सजना का क्रेज खूब दिखा। चांद के दीदार के बाद पति के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। छतों पर पूजा के बाद पति-पत्नी एक साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। कई दुल्हनों ने मेहंदी और सोलह श्रंगार में पति संग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देर रात तक व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की तस्वीरें वायरल होती रहीं। नई नवेली दुल्हनों में इस नए ट्रेंड को लेकर खासा उत्साह दिखा।


महिलाओं ने मांगा अटल सुहाग का आशीर्वाद
छिबरामऊ। दांपत्य जीवन में अटूट विश्वास के प्रतीक करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही सुहागिनों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। दोपहर में पकवान बनाए और शाम को सोलह श्रृंगार किया। नवविवाहिताएं ब्यूटी पार्लर भी पहुंचीं। शाम 7:30 बजे महिलाएं छतों पर पहुंचीं, लेकिन रिमझिम फुहार के कारण नीचे आ गईं। चांद निकलने पर अर्घ्य देकर पूजा की, पति का तिलक कर आरती उतारी। पतियों ने जल पिलाकर व्रत पूरा कराया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed