{"_id":"5d07d7f98ebc3e30bb0b2d12","slug":"shyam-bihari-mishra-will-given-his-seat-to-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संगठन की विरासत संभालने का रास्ता तैयार, व्यापार मंडल कमेटी तय करेगी श्याम बिहारी के बेटे का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की विरासत संभालने का रास्ता तैयार, व्यापार मंडल कमेटी तय करेगी श्याम बिहारी के बेटे का भविष्य
Mon, 17 Jun 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
श्याम बिहारी मिश्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के बेटे मुकुुंद मिश्रा के लिए पिता के संगठन की विरासत संभालने का रास्ता तैयार हो चुका है। प्रदेश के 22 जिलों के प्रतिनिधियों ने मुकुंद मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।
अब इस पर कोर कमेटी की बैठक में फैसला होना बाकी है। कोर कमेटी की बैठक अध्यक्ष बुलाते हैं। माना जा रहा है कि एक माह के अंदर इस पर फैसला आ जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सूत्र बताते हैं कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

श्याम बिहारी मिश्रा के बेटे को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव
उम्र और बीमारी की वजह से उनकी सक्रियता भी कम हुई है। ऐसे में संगठन की बागडोर मुकुंद मिश्रा को सौंपे जाने की तैयारी काफी समय से चल रही है। इसी कवायद के चलते कुछ माह पूर्व मुकुंद मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया था।
हालांकि इसे प्रदेश पदाधिकारियों की मंशा कहा गया था। अब बीते दिनों मेरठ में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंत्री दिलीप सेठ ने मुकुंद मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्र्रस्ताव को 22 जिलों से आए पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।
इस पूरी कवायद को मुकुंद मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों का भरोसा और स्नेह करार दिया। उन्होंने कहाकि पदाधिकारियों की ओर से यह आवाज उठी है। इसका स्वागत करते हैं। बाकी फैसला कोर कमेटी को करना है।