{"_id":"62c14d2a866b987ec30a7e0b","slug":"shuklaganj-three-people-who-came-to-immerse-the-ashes-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: अस्थियां विसर्जन करने आए तीन लोग डूबे, गोताखोरों ने दो को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: अस्थियां विसर्जन करने आए तीन लोग डूबे, गोताखोरों ने दो को बचाया, एक लापता
Sun, 03 Jul 2022 01:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज में जाजमऊ चौकी अंतर्गत चंदन घाट में अस्थियां विसर्जन करने आए तीन लोग गहराई में जाकर डूब गए। जिसमें गोताखोरों ने दो को बचा लिया, जबकि एक लापता है। पुलिस लापता युवक को खोजने के प्रयास में जुटी है। लखनऊ के मोहल्ला खदरा थाना हसनगंज निवासी रजत (30) पुत्र रज्जन लखनऊ केजीएमसी में सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
शनिवार को इनके बड़े साले अंकित की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसकी अस्थियां विसर्जन करने के लिए रविवार सुबह वह अपने ससुर ज्ञान सिंह व छोटे साले आकाश के साथ गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत चंदन घाट में आए थे। गोताखोरों ने बताया कि अस्थियां विसर्जन करने के दौरान तीनों गहराई में चले गए। शोरगुल सुन गोताखोरों ने छलांग लगाकर ज्ञान सिंह और आकाश को बचा लिया जबकि रजत का पता नहीं चल सका। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि गोताखोरों की टीम लगाकर रजत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन