फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Police beat up youth in Kotwali

शुक्लागंज: कोतवाली में बर्बरता, पूछताछ के लिए उठाए गए युवक को पीटकर किया बेदम

Tue, 09 May 2023 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 10:50 PM IST
सार

पुलिस हिरासत में युवक को बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीओ सिटी से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
Shuklaganj: Police beat up youth in Kotwali
घायल युवक शमीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज कोतवाली में पुलिस ने युवक के साथ बर्बरता की। उसे रस्सी से बांधकर इतना पीटा की वह बेदम हो गया। उसके शरीर पर चोट के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। बेदम होने पर उसे जीप में लादकर घर छोड़ आए और किसी से न कहने की हिदायत भी दी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीओ सिटी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


पश्चिमी गंगाघाट पुलिस चौकी के चंपापुरवा के मोहल्ला गोताखोर निवासी मोहम्मद दिलदार ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा शमीम मजदूरी करता है। तीन दिन पहले दुकान से पंखा उठाने गया था। वहां छह माह से पंखा पड़ा है। अभी भी न बनने पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पंखा मिस्त्री ने पुलिस को बुला ली। पश्चिमी पुलिस चौकी से आए सिपाही और दरोगा बेटे को कोतवाली ले गए। वहां मिलने भी नहीं दिया गया। वहां गए तो दीवानी में बेटा रस्सी से बंधा जमीन पर पड़ा मिला। विरोध किया तो भगा दिया।सोमवार को पत्नी गुड्डी कोतवाली गई और बेटे को छोड़े जाने की गुहार लगाई लेकिन एक न सुनी गई।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे एक जीप घर की गली के पास रुकी जिसमें से उतरे दो सिपाही बेटे शमीम को कंधे के सहारे घर तक लाए और बोले इसने खुद को चोट पहुंचाई है किसी को कुछ मत बताना इलाज करा दिया जाएगा। बेटे के दोनों हाथ रस्सी से बंधे होने के कारण घायल हो गए है सिर पर डंडे के निशान है कई जगह चोटें हैं, चेहरे और हाथ पांव में घाव है, घुटने में चोट होने के कारण बेटा खड़ा तक नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने सीओ सिटी को फोन पर दी। उन्होंने कार्रवाई और बेटे का उपचार कराने का आश्वासन दिया। दिलदार ने बताया कि उनके पांच बेटों में शमीम तीसरे नंबर का है। एक बेटी और बेटे की तीन साल पहले शादी हुई थी जिससे उसका एक डेढ़ साल का बेटा अल्तमश है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी जो भी दोषी व्यक्ति होगा उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed