फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Ganga crossed the warning point, people's troubles increased, erosion increased

Shuklaganj: चेतावनी बिंदु पार कर गई गंगा, लोगों की बढ़ी मुसीबतें, कटान हुईं तेज

Tue, 16 Jul 2024 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 09:07 PM IST
सार

शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गई है। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। कटान तेज हो गई है। रविदास नगर, गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, मनोहर नगर समेत आधा दर्जन क्षेत्र प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Shuklaganj: Ganga crossed the warning point, people's troubles increased, erosion increased
चेतावनी बिंदु पार कर गई गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर को पार कर गया जिससे नगर के तटीय इलाकों में लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई है। हलांकि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव राहत पहुंचाए जाने को लेकर कवायद जारी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने बाढ़ से घिरे घरों के अंदर कैद लोगों को राहत सामाग्री पहुंचाई गई आवागमन के लिए 25 नावे लगाई गई है। पानी की दिक्कत न हो इसके लिए नाव से घरों तक पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार सुबह छह गंगा नदी का जलस्तर 111.990 मीटर रिकार्ड किया गया जो दोपहर 12 बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर पर पहुंच गया शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.01 मीटर रिकार्ड किया गया। बताया गया कि बैराज के कुछ चैनल गेट बंद कर दिए जाने से पानी के वगे में कमी आने के साथ ही जलस्तर भी स्थिर रहा हलांकि लगातार हरिद्वार और नरौरा से पानी आने की बात कही गई। बढ़ते जलस्तर के कारण मोहल्ला रविदास नगर, मनोहर नगर, कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर समेत छह मोहल्लों में रहने वालों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बच्चें स्कूल नहीं जा पा रहे घर पानी से घिरे होने के कारण नौकरी पेशा करने वाले लोग घर पर ही बैठे है। जलीय जीव जंतु का खतरा मड़रा रहा है घर की छतों पर गुजर बसर लोग कर रहे है बिजली भी पानी के कारण काट दी गई है। मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू गुप्ता, तहसीलदार अविनाश चौधरी, नायब तहसीरदार परियर पूर्णिमा तिवारी, लेखपाल अशोक सैनी तटीय क्षेत्र के मोहल्ले पहुंचे और स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर करीब 25 परिवारों को आटा,दाल, चावल राहत सामाग्री किट उपलब्ध कराई।

 

स्वास्थ्य टीम ने वितरित की दवाएं
पीएचसी प्रभारी डा. रवि प्रकाश सचान ने बताया कि मंगलवार को एक स्वास्थ्य टीम को मोहल्ला गोताखोर कटरी, कर्बला और हुसैन नगर भेजा गया जहां टीम द्वारा सर्दी,बुखार, खांसी, जुकाम आदि से पीड़ित मरीजों को दवाएं वितरित की गई।

 
विज्ञापन

ओपीजेडी और बारातघर में ठहरने की व्यवस्था
शुक्लागंज। ईओ नगर पालिका गंगाघाट मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी से घिरे घरों में रहने वालों से उन्होंने अपील की है कि वह स्थिति बिगड़ने पर गोताखोर मोहल्ला स्थित बारात घर या फिर राजधानी मार्ग स्थित ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में ठहर सकते है। जहां व्यवस्थाएं दुरूस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed