फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shubham Mani murder case: Video made of witnesses outside the court

शुभम मणि हत्याकांड: कोर्ट के बाहर गवाहों का बनाया वीडियो, की मारपीट

Sat, 04 Jun 2022 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

शार्प शूटर रिजवान का भाई गुलफाम कोर्ट के बाहर गवाहों और सुरक्षा में लगे सिपाही का वीडियो बनाने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने गुलफाम को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल ओपी राय मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Shubham Mani murder case: Video made of witnesses outside the court
जानकारी देता ऋषभमणि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज के शुभम मणि हत्याकांड में जेल में बंद शार्प शूटर के भाई ने कोर्ट के बाहर गवाहों का वीडियो बनाया। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। वहीं, मृतक के भाई ने उसकी भी हत्या के प्रयास का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शुक्लागंज निवासी शुभम मणि मिश्र की 19 जून 2020 को सहजनी चौराहे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में शुक्लागंज की ही रहने वाली दिव्या अवस्थी का नाम प्रकाश में आया था। दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उसने ही मोनू नाम के युवक को चार लाख की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


मोनू ने शार्प शूटर रिजवान सहित अन्य की मदद से शुभममणि की हत्या कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दिव्या, उसके पति कन्हैया, मोनू और रिजवान सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को इसी मुकदमे में गवाही देने के लिए मृतक शुभम मणि का छोटा भाई ऋषभमणि व राजकुमार कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्प शूटर रिजवान का भाई गुलफाम कोर्ट के बाहर गवाहों और सुरक्षा में लगे सिपाही का वीडियो बनाने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने गुलफाम को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल ओपी राय मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मिले मोबाइल में गवाहों का वीडियो मिला। कोतवाल ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। ऋषभमणि ने बताया कि आरोपी उसकी भी हत्या करवाना चाहते हैं। इससे पूर्व भी कई बार वीडियो बनाया गया है। पुलिस से शिकायत कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed