फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shri Prakash said about National President in congress

प्रियंका ने जीता कांग्रेसियों का दिल, श्रीप्रकाश बोले- इन्हीं में है राष्ट्रीय नेतृत्व की क्षमता

Sun, 21 Jul 2019 12:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Shri Prakash said about National President in congress
श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में नरसंहार मामले में प्रदेश सरकार के माथे पर पसीना लाने वाली प्रियंका गांधी को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की वकालत भी शुरू हो गई है। इस मुहिम में जो सबसे बड़ा नाम सामने आया है, वह है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो प्रियंका गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त नाम है। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच यह कहा जा रहा है कि जिस तरह से यूपी की प्रभारी के रूप में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्हें पूरी तरह फिट माना जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी कहा जा रहा है कि जितनी जल्दी पार्टी को स्थायी नेतृत्व मिलेगा, पार्टी के लिए उतना ही अच्छा रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर भी प्रियंका के समर्थन में हैं। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी में राष्ट्रीय नेतृत्व की पूरी क्षमता है, उन्हें इस पद के लिए जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

पार्टी के प्रदेश सचिव शरद मिश्रा भी समर्थन करते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेेस में स्थायी राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए देरी हो रही है। यदि इस समय का उपयोग नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं में निराशा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed