फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Showers of rain along the fault

बारिश से लगी फाल्ट की झड़ी

Thu, 23 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Showers of rain along the fault
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। मूसलाधार बारिश ने शहर की बिजली का भी बुरा हाल कर दिया। बारिश से सुबह सात बजे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। शाम चार बजे तक शहर की करीब 20 लाख की आबादी बिना बिजली के परेशान रही। घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए और बाद में फीडरों को चालू कराने पर लोकल फॉल्टों की झड़ी लग गई। नमी पहुंचने से केबिल बक्से फुंकने की शिकायतें ज्यादा रहीं। इसके अलावा खंभों से घरों को गईं केबिलें फुंकने की समस्या से अधिकांश लोग परेशान रहे। इन शिकायतों को दूर कराने के लिए केस्को के पास गैंग नहीं थी। कई मुहल्लों में देर शाम करीब आठ बजे बिजली बहाल हो सकी। जीआईसी सबस्टेशन में 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर फुंकने से दिन भर यहां लोग परेशान रहे। यहां देर रात बिजली आ सकी। बारिश से 46 बिजली के खंभे गिरे और 19 ट्रांसफार्मर फुंके।
विज्ञापन

220 केवी आरपीएच ग्रिड ट्रांसमिशन से 33 हजार वाट की खास बाजार लाइन ट्रिप हो गई। शास्त्री नगर के 6.6 केवी के दो फीडर ट्रिप होने से बिजली गुल रही। नौबस्ता के 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से 33 हजार वाट नौबस्ता-टू फीडर ट्रिप हो गया। आजाद नगर से फॉल्ट होने से चीना पार्क सबस्टेशन बंद करना पड़ा। यहां सात घंटे बाद बिजली आई। जीआईसी सबस्टेशन के 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से सीसामऊ, फूलमती तिराहा, बकरमंडी, बजरिया, बरफखाना फीडर बंद कर दिए गए। यहां देर रात बिजली सामान्य हुई। नौबस्ता-2 फीडर भी 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से बंद छह घंटे तक बंद रहा। हॉर्समैन बाग में 33 हजार वाट की लाइन डैमेज होने से जूही, नहरिया और उसके आसपास की बिजली रात आठ बजे तक गुल रही। जरीब चौकी की बिजली एलटी लाइन पर पेड़ गिरने से छह घंटे तक बंद रही। बेगमपुरवा में भी तार पर पेड़ गिरने से बिजली रात आठ बजे के बाद आई। दादा नगर और फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। रिंग रोड सबस्टेशन में केबिल बक्सा फुंकने से इलाके की बत्ती गुल रही। रावतपुर में एलटी लाइन टूट गई। निराला नगर में दिन भर बिजली गुल रही। एचएएल फीडर शाम साढ़े छह बजे ट्रिप होने से एचएएल कालोनी और तिवारीपुर की बिजली गुल हो गई। रात आठ बजे के बाद पटकापुर, पोखरपुर, जाजमऊ, आनंदपुरी, दबौली, गुजैनी, नौबस्ता, बिठूर, दयानंर विहार, फेथफुलगंज, बाबूपुरवा, बेगमपुरवा की बिजली सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed