{"_id":"62bf3916f03867084a768e19","slug":"shot-fired-in-sports-death-of-innocent-kanpur-news-knp7053356157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में चली गोली, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में चली गोली, मासूम की मौत
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के उमरी गांव में असली पिस्टल से चोर सिपाही खेलते समय गोली चलने से मासूम की मौत हो गई।
उमरी गांव निवासी जयराम कुशवाहा ने थाना बिवांर में दी हुई तहरीर में बताया कि वह मुस्करा ब्लॉक के बिहूनी खुर्द व कलां गांव में सचिव पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसका बड़ा पुत्र मयंक( छह वर्ष तीन माह) व छोटा पुत्र सिद्घार्थ उर्फ बउवा (दो साल) आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान अलमारी खुली पाकर मयंक ने उसमें रखी पिस्टल निकाल ली और छोटे पुत्र सिद्धार्थ के साथ आपस में चोर-सिपाही खेलने लगे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा तो सिद्धार्थ फर्श पर लहूलुहान पड़ा था और मयंक के हाथों में उनकी पिस्टल थी। गोली सिद्धार्थ के गर्दन में लगी थी। उसको सदर अस्पताल ले आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीओ विवेक यादव का कहना है कि बड़े भाई के हाथ से गोली चलने से छोटे भाई की मौत हो गई है। पिस्टल को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा