फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shot died farmer in etawah up

इटावा: दिनदहाड़े किसान की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने पेट और सिर में दागी गोलियां

Thu, 06 Aug 2020 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Aug 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shot died farmer in etawah up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
बकेवर थाना क्षेत्र के घुघसीना गांव स्थित लुधियानी रोड पर गुरुवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान की गोलियां मारकर हत्या कर दी। किसान बहन के यहां से साइकिल लेकर साथी के साथ लौट रहा था। साथी ने भागकर जान बचाई। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम घुघसीना निवासी किसान जगमोहन सिंह भदौरिया (55) पुत्र रामेश्वर सिंह गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे अपने गांव के ही संतोष के साथ तीन किमी दूर स्थित लुधियानी गांव बहन के यहां अपनी साइकिल लेने गया था। दोपहर करीब एक बजे वह और संतोष अपनी-अपनी साइकिल पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


संतोष ने बताया कि घुघसीना गांव से करीब आधा किमी पहले लुधियानी मार्ग की तरफ से एक बाइक पर सवार दो लोग जगमोहन के करीब आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने जगमोहन के पेट में गोली मार दी। जख्मी हालत में जगमोहन और वह साइकिल छोड़कर गांव की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार हमलावरों ने जगमोहन का पीछा करके करीब 50 मीटर आगे जाकर सिर में एक गोली और मार दी। इसके बाद उसके जेब से मोबाइल निकालकर उसे भी गोली मारकर तोड़ दिया। उधर, संतोष गांव घुघसीना पहुंचा और जगमोहन के परिजनों को घटना की जानकारी दी।  परिजन और ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो जगमोहन की मौत हो चुकी थी।

परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह, एसएसआई सुरेशचंद्र मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं महेवा  में चोरी की घटना की छानबीन के लिए आए क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि ग्राम घुघसीना निवासी जगमोहन लुधियानी से अपने गांव के ही एक साथी के साथ बहन के घर से आ रहा था। गांव से पहले बाइक सवारों ने उसे दो गोली मार दीं। उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

पैडल टूटने पर बहन के घर छोड़ दी थी साइकिल
बकेवर। हमलावरों की गोलियों के शिकार जगमोहन ने रक्षाबंधन को ग्राम लुधियानी में बहन संतोषी के यहां पैडल टूट जाने के चलते साइकिल छोड़ दी थी। इसके बाद भांजा घनश्याम उसे बाइक से उसे गांव घुघसीना छोड़ने आया था। गुरुवार को वह गांव के ही साथी संतोष के साथ साइकिल लेकर आ रहा था।

जगमोहन के मोबाइल फोन में क्यों मारी गोली
घुघसीना गांव निवासी जगमोहन की हत्या करने के बाद हमलावरों ने जगमोहन के मोबाइल फोन को गोली मारकर चकनाचूर कर दिया। इससे आशंका है कि जगमोहन के मोबाइल में अवश्य कुछ ऐसा राज छुपा होगा जिसके चलते हमलावरों ने उसके मोबाइल फोन को चकनाचूर कर दिया। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि एक स्मार्ट मोबाइल फोन घटनास्थल पर टूटा पड़ा मिला है जो सम्भवत: मृतक का बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed