फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Short circuit fire in waste disposal plant

कचरा निस्तारण प्लांट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in waste disposal plant
कानपुर देहात। कुंभी गांव के पास गुरुवार को कचरा निस्तारण प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं का गुबार उठने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्लांट कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रबंधन ने किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी गांव के पास कानपुर-इटावा हाईवे किनारे स्थित भारत वेस्ट मैनेजमेंट में गुरुवार शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने प्लांट में रखी पॉलीथिन को चपेट में ले लिया। जिससे धुएं का तेज गुबार उठने लगा। प्लांट से धुआं उठता देख कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

प्लांट कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्लांट मैनेजर एचके त्रिपाठी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस से फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। प्रबंधन से जानकारी करने पर आग पर काबू करने की जानकारी दी गई। इसलिए दमकल वहां नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed