{"_id":"61b653680734f4426c633c7c","slug":"shopkeeper-commits-suicide-by-cutting-vein-of-hand-found-dead-in-shop-pukhrayan-news-knp669210289","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ की नस काटकर दुकानदार ने की आत्महत्या, दुकान में मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ की नस काटकर दुकानदार ने की आत्महत्या, दुकान में मिला मृत
विज्ञापन
पुखरायां में दुकानदार की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कस्बा स्थित सचान मार्केट के तलघर में जरैलापुर गांव निवासी दुकानदार ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरैलापुर गांव निवासी हरिशचंद्र ने बताया कि उनकी सचान मार्केट में भतीजा संजय (30) सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोले था। वह मार्केट के ऊपर रहते हैं। संजय के पिता ध्रुव सचान की पूर्व में मौत हो चुकी है। जिससे वह परेशान रहता था। उसके बड़े भाई की कस्बे में ही ससुराल है।
वहां किसी के नहीं रहने से संजय रात में सोने के लिए उसी मकान में जाता था। शनिवार की रात भी वह भोजन के बाद वहीं सोने के लिए गया हुआ था। रविवार की भोर पहर वह कब मार्केट में आ गया, यह किसी को नहीं पता चला। जब सुबह वह दूध लेने के लिए नीचे आए तो मार्केट के बाहर उसकी बाइक खड़ी देखी।
विज्ञापन
वहीं आवाज देने पर संजय नहीं बोला। इस पर जब वह दुकान पर गए तो देखा की संजय जमीन पर पड़ा है और उसके हाथ से खून बह रहा है। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विधायक विनोद कटियार समेत कई लोग सीएचसी पहुंच गए। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।