फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में 1000 टन सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले बाबा शोभन सरकार ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम

Wed, 13 May 2020 04:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 May 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Shobhan Sarkar Death News in Hindi: Shobhan Sarkar died, crowd gathered to see last
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विख्यात शोभन मंदिर के महंत विरक्तानंद सरस्वती का बुधवार सुबह निधन हो गया। महंत विरक्तानंद सरस्वती शोभन सरकार के नाम से विख्यात थे। उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में 1000 टन सोने के खजाने की भविष्यवाणी कर चर्चा में आए थे।

Shobhan Sarkar Death News in Hindi: Shobhan Sarkar died, crowd gathered to see last
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध शोभन हनुमान मंदिर के महंत विरक्तानंद जी महाराज (70) बुधवार भोर पहर पांच बजे ब्रह्मलीन हो गए। वह शोभन सरकार के नाम से प्रसिद्ध थे। एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में भारी अनुयायी उमड़ पड़े। रोते-बिलखते अनुयायियों ने अंतिम विदाई दी। समाधि के लिए कार से उनका पार्थिव शरीर कानपुर नगर के चौबेपुर के सुनौड़ा आश्रम ले जाया गया।
 
Shobhan Sarkar Death News in Hindi: Shobhan Sarkar died, crowd gathered to see last
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शोभन सरकार के अति करीबी पवन तनय आश्रम कडनी के महंत गोपालानंद महाराज ने बताया कि शोभन सरकार को डायबिटीज थी। वह एक सप्ताह से अत्यधिक अस्वस्थ थे। उनका आश्रम में ही उपचार चल रहा था। वह जड़ी बूटी वाली दवाओं में अधिक विश्वास करते थे। बुधवार पांच बजे शोभन सरकार ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shobhan Sarkar Death News in Hindi: Shobhan Sarkar died, crowd gathered to see last
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
महाराज के अंतिम दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आ गए। उनका पार्थिव शरीर चौबेपुर आश्रम ले जाने के दौरान गाड़ियों का काफिला निकला। भीड़ को नियंत्रित कर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स लगी थी। सुबह 8.30 पार्थिव शरीर को रथ से शोभन आश्रम के मंदिरों की अंतिम परिक्रमा कराई गई।

विज्ञापन
Shobhan Sarkar Death News in Hindi: Shobhan Sarkar died, crowd gathered to see last
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 10.30 बजे संत ओम बाबा, महंत गोपालानंद, सांसद भोले सिंह, चेयरमैन अवधेश शुक्ला पार्थिव शरीर लेकर चौबेपुर में गंगा तट पर बने सुनौढा आश्रम गए। चौबेपुर स्थित सुनौड़ा आश्रम में बुधवार दोपहर 12 बजे हजारों वाहनों, अनुयायियों की भीड़ पार्थिव शरीर के साथ पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed