फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहू डिंपल ने छुए मायावती के पैर तो चाचा शिवपाल को आया गुस्सा, बोले- समाजवाद को पैरों में रख दिया

Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav statement on dimple yadav for touching feet of mayawati
शिवपाल यादव-डिंपल यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर क्या छुए अचानक से यूपी की सियासी हवा में गर्माहट बढ़ गई। शुक्रवार को कानपुर के बिधनू में अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रसपा प्रत्याशी के समर्थन में आए शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर जमकर हमला बोला। 

 

 

shivpal yadav statement on dimple yadav for touching feet of mayawati
डिंपल ने पैर छूकर लिया मायावती से आर्शीवाद
बहू डिंपल यादव द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूने के मामले में शिवपाल यादव को गुस्सा आ गया। बोले बहू डिंपल ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर समाजवाद को उनके कदमों में रख दिया। जिसे माननीय मुलायम सिंह यादव और मैंने मिलकर सालाें की मेेहनत से खड़ा किया था। 
 

 

shivpal yadav statement on dimple yadav for touching feet of mayawati
मायावती के पैर छूती डिंपल साथ में खड़े मुस्कुराते हुए अजीत सिंह
इतना हीं नहीं चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब मुलायम सिंह जी और मैंने कभी मायवती को बहन नहीं बनाया तो वो अखिलेश की अचानक से बुआ कैसे बन गईं। शिवपाल यादव अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के लिए प्रचार करने आए थे। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav statement on dimple yadav for touching feet of mayawati
डिंपल यादव एवं मायावती
शिवपाल ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उत्तर प्रदेश में पार्टी कम से कम 20 सीटें लाएगी। भाई प्रो. राम गोपाल यादव पर हमला बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि उसी की वजह से दूरियां बढ़ीं और मजबूर होकर मुझे नई पार्टी बनानी पड़ी। 2022 में विधानसभा चुनाव में अगर प्रसपा पूर्ण बहुमत से आती है तो प्रत्येक परिवार के एक लड़का और लड़की को सरकारी नौकरी देंगे।

 
विज्ञापन
shivpal yadav statement on dimple yadav for touching feet of mayawati
जनसभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव
आपको बताते चलें कि डिंपल यादव ने कन्नौज में हुई जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमों मायावती के सम्मान में जमकर कसीदे पढ़े। डिंपल ने कहा यूपी से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए मायावती जी ने जो कदम उठाया है उसकी हर ओर चर्चा हो रही है। इस दौरान डिंपल ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed