{"_id":"64410bb5a85ac1ec6c0dcff5","slug":"shivpal-yadav-said-samajwadi-party-will-contest-and-win-nikay-chunav-with-full-force-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: शिवपाल यादव बोले- समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, भाजपा का होगा सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: शिवपाल यादव बोले- समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, भाजपा का होगा सफाया
Thu, 20 Apr 2023 03:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Apr 2023 03:25 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लेकर आक्रोश है। इसलिए इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
धर्म कांटे के शुभारंभ के मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एक निजी कार्यक्रम में कहा कि निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी। छिमारा रोड पर रायनगर गांव के पास एक धर्म कांटे के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लेकर आक्रोश है। इसलिए इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
बोले कि इस बार इटावा की सभी निकायों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा। आगे कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा का जंगलराज है। भाजपा लोकतंत्र को तहस-नहस करने में जुटी है। प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। उन चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए जनता तैयार है। धर्म कांटा के उद्घाटन के लिए पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का रामनरेश यादव पप्पू, कुमुदेश यादव, इंदल सिंह यादव, गोपाल गुप्ता, निखिल गुप्ता, विवेक पांडे रतन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन