फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Singh Yadav targeted BJP, said if BJP is there then anything can happen in UP

शिवपाल का BJP पर तंज: बोले- भाजपा है...तो यूपी में कुछ भी हो सकता है, अखिलेश के सवाल पर साध ली चुप्पी

Sat, 04 Mar 2023 11:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Mar 2023 11:40 PM IST
सार

सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव दिवंगत पूर्व राज्यमंत्री राम स्वरूप सिंह गौर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा है, तो यूपी में कुछ भी हो सकता है।
 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav targeted BJP, said if BJP is there then anything can happen in UP
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कानपुर देहात में शनिवार को भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। बोले की भाजपा है, तो यूपी में कुछ भी हो सकता है। वह यूपी में अतीक अहमद को लाए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने अखिलेश सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अच्छा काम करने की बात कही। वह रूरा में दिवंगत पूर्व राज्यमंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के घर शनिवार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।
विज्ञापन

किसान की लागत नहीं निकल पा रही। समय पर खाद और पानी नहीं मिल रहा। दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देने को कहा था क्या हुआ। वहीं, अतीक के बेटे सदाकत का फोटो अखिलेश के साथ वायरल होने के सवाल पर शिवपाल ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री रामस्वरूप सिंह गौर को दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कानपुर देहात, मुरादाबाद, बागपत और पूर्वांचल की घटनाओं को गिनाया कहा कि रोज वारदातें हो रही हैं।  इससे पूर्व उन्होंने दिवंगत पूर्व राज्यमंत्री रामस्वरूप सिंह गौर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि वह हमारे साथ मंत्री रहे हैं। वह सपा के कर्मठ और वफादार नेता थे।

परिजनों को दी सांत्वना
उन्होंने उनके पौत्र नीरज सिंह गौर व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इसके पूर्व अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेखू खान, शहनवाज, अनीता, आदर्श संखवार ने उनका स्वागत किया। रूरा चौराहे पर शैलेंद्र सविता, मोहम्मद अयूब, रशीद ने चांदी का मुकुट पहनाया।

सपा कार्यकर्ताओं ने बारा टोल प्लाजा, अकबरपुर मुख्य बाजार, रूरा रोड पर भी उनका स्वागत किया।  उधर, डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार शिवपाल सिंह यादव रानीपुर गांव में सपा नेता राम लखन चौबे की पत्नी कृष्णा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

यहां वेदव्यास निराला, हाजी फैजान खान, पवन कटियार, लाखन सिंह यादव, जवाहर सिंह यादव, हिम्मत सिंह यादव मौजूद रहे। वहीं, रनियां के किशरवल रोड तिराहे पर समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, सपा नेता अंकित गुप्ता, पूर्व प्रधान रनियां जीतू यादव समेत अन्य ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed