फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal said the family will remain united while I am alive

Etawah: प्रसपा प्रमुख शिवपाल बोले- मेरे जीते जी एकजुट रहेगा परिवार

Thu, 01 Dec 2022 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Dec 2022 05:56 PM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि हमारे परिवार की फूट का फायदा भाजपा ने उठाया, अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी बढ़ने, विद्युत अव्यवस्था और सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Shivpal said the family will remain united while I am alive
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में जैन मोहल्ला में रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू के घर हुई वैश्य समाज की बैठक में पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरे जीते जी परिवार एकजुट ही रहेगा। हम इस एकजुटता से न सिर्फ 2024 में बल्कि 2027 के चुनाव में भी भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे।

विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि हमारे परिवार की फूट का फायदा भाजपा ने उठाया, अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी बढ़ने, विद्युत अव्यवस्था और सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

कहा कि हमारी सरकार में सड़कें हॉट मिक्स प्लांट से बनी थीं। भाजपा शासन में आठ साल में गड्ढे भी नहीं भरे जा सके। गड्ढों को भरने के नाम पर कमीशनखोरी और जेबें भरी गईं हैं। अब न तो ट्रांसफार्मर बदल पाते हैं और न ही बिजली आपूर्ति सही ढंग से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बिजली चेकिंग के नाम पर ठगा जा रहा है। फर्जी बिजली चोरी के मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा का चरित्र कितना गंदा है कि नेताजी की मृत्यु को अभी एक माह भी नहीं हुए, चुनाव की घोषणा कर दी। संवेदनहीनता की इससे बड़ी गिरावट भाजपा में और क्या हो सकती है कि उपचुनाव में नेताजी के बहू के खिलाफ भी प्रत्याशी उतार दिया। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के तो अपने गांव तक में भी जीतने के लाले हैं। फिर उन्होंने खटीक और चक समाज के लोगों के साथ भी बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed