{"_id":"58ab068e4f1c1b4a55b232c4","slug":"shivpal-is-angry-after-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने काफिले पर हुए हमले के बाद गुस्से से तिलमिलाये शिवपाल, ये सब कह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने काफिले पर हुए हमले के बाद गुस्से से तिलमिलाये शिवपाल, ये सब कह गए
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के जसवंत नगर में मतदान के दौरान अपने काफिले पर हुए हमले से शिवपाल गुस्से से तिलमिला गए हैं। शिवपाल का कहना है कि कुछ लोगों के इशारे पर ऐसा किया गया। अब लखनऊ में जाकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।
मतदान वाले दिन मुलायम के कुनबे ने भले ही एकजुट होने का दम भरा लेकिन शिवपाल सिंह यादव के तेवराें ने हवा का रुख एक बार फिर बदल दिया है। उन्हाेंने जसवंतनगर में सपा समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जो बयान दिया, उससे लगता है कि उनके दिल में गुबार कायम है।
सोमवार को सैफई में मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह ने कहा लखनऊ जाकर आगे क्या करना है और कैसे भाजपा को हराना है, इसकी रणनीति तैयार करेंगे। कहा कि शराब माफिया और भितरघात करने वालों ने कुछ लोगों के इशारे पर काम किया।
विज्ञापन
जांच के बाद सब सामने आ जाएगा। समय आने पर सबक सिखाया जाएगा। जब आचार संहिता लगी होती है तो अधिकारी निरंकुश हो जाते हैं। गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में भितरघाती वायरस ने समाजवादी पार्टी को इस प्रकार जकड़ लिया है कि हर नेता इससे पीड़ित दिख रहा है। सपा के प्रभाव क्षेत्र इटावा, औरैया, मैनपुरी जिलों की विधानसभा सीटों पर हर कोई असमंजस में है।