ऑल इंडिया रेटिंग में छाया कानपुर का शिवांश शर्मा, सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी
- ऑल इंडिया रेटिंग में छाए शहर के शिवांश शर्मा ने अमर उजाला से साझा की बाते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शतरंज में सबसे कम उम्र के बालक शिवांश ने 9 साल की उम्र में ही ऑल इंडिया रेटिंग में अपना स्थान हासिल किया है। कानपुर के शिवांश ने बताया कि एक दिन छोटे भाई श्रेयांश शर्मा ने शतरंज प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीती थी। उसे देख कर मुझे भी खेलने का शौक चढ़ा और कोच दिलीप सचान से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया। महज 2 साल के अंदर अपनी लगन व मेहनत से शिवांश ने आज एक ऐसा मुकाम पाया है कि जिससे शहर का गौरव बढ़ा है।
कानपुर पनकी सी ब्लाक निवासी प्राइवेट शिक्षक प्रतीक चंद्र शर्मा का बड़ा पुत्र शिवांश शर्मा श्रीराम एजुकेशन सेंटर में 4 क्लास का छात्र है। छोटा बेटा श्रेयांश भी शतरंज का खिलाड़ी है। दोनों ही बच्चे शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।
अक्तूबर में नैनिताल में हुए ऑल इंडिया टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर शिवांश ने ऑल इंडिया रेटिंग में अपना स्थान पक्का किया है। शिवांश की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता भी काफी खुश हैं। शिवांश ने कहा कि शहर के लिए कुछ करना है तो एक अच्छा खिलाड़ी बनना होगा।
वहीं कोच दिलीप सचान ने बताया कि शिवांश शतरंज का बहुत अच्छा खिलाड़ी है और वह हमेशा खेल को पूरी लगन के साथ खेलता है। यहीं कारण की सबसे कम उम्र में ऑल इंडिया रेटिंग में अपना स्थान बनाने में वह सफल रहा है।
ऐसा रहा अब तक का सफर
- विलाबांग स्कूल में हुई ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया।
- सोनेलाल पटेल स्कूल में हुई ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया।
- गाजियाबाद में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
- आगरा में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
- नैनिताल में हुई नेशनल चैंपियनशिप में 72 रैंग पर जगह बनाई।