{"_id":"620961e616e38f1ab2731692","slug":"shivam-will-do-research-in-iit-delhi-got-fellowship-in-mathematics-will-also-get-scholarship-akbarpur-news-knp680479853","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आईआईटी में शिवम करेंगे शोध, गणित में फेलोशिप मिली, छात्रवृत्ति भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आईआईटी में शिवम करेंगे शोध, गणित में फेलोशिप मिली, छात्रवृत्ति भी मिलेगी
विज्ञापन
माता-पिता व भाई के साथ डॉ. शिवम बाजपेई। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। कस्बा शिवली निवासी डॉ. शिवम वाजपेयी दिल्ली आईआईटी में गणित में शोध करेंगे। उन्हें वहां फेलोशिप मिली है। इसके लिए छात्रवृत्ति भी मिलेगी। चयन की सूचना शनिवार को मिलने पर घर में खुशी का माहौल हो गया।
शिवम ने विश्वेशरैया प्रौद्योगिकी संस्थान नागपुर से गणित में पीएचडी की है। यहीं से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट भी किया था। शिवम के अब तक आठ शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा भी वह उत्तीर्ण कर चुके हैं। शिवम के पिता संतोष वाजपेयी जूनियर हाईस्कूल भोला निवादा में सरकारी सहायक और मां गुड्डी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
भाई शुभम वाजपेयी भी एमएड व बीटीसी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। शिवम के चयन पर प्रोफेसर अनिल मिश्रा, चेयरमैन अवधेश शुक्ला, योगेश अग्निहोत्री, ओमप्रकाश मिश्रा, सलोने मिश्रा आदि ने खुशी जताई है।
कहा जा रहा है कि कस्बे में पहली बार किसी को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में फिलोशिप मिली है। क्षेत्र के हैप्पी शुक्ला, शैलेश यादव, अवनीश शुक्ला, आशीष, अमन व चंदन तिवारी ने बताया कि शिवम शुरू से मेधावी रहे हैं।