{"_id":"68795c3863b955534a0d056c","slug":"shivaji-inter-college-first-in-kabaddi-and-scholar-mission-school-first-in-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-127311-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कबड्डी में शिवाजी इंटर कॉलेज और बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कबड्डी में शिवाजी इंटर कॉलेज और बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन स्कूल प्रथम
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 सीजन-3 में बुधवार व गुरुवार को बैडमिंटन, कराटे, बास्केटबॉल व कबड्डी के मुकाबले खेले गए। कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में हो रहे खेलों में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी में शिवाजी इंटर कॉलेज बिल्हौर और बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन स्कूल चैंपियन बना।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार देर रात तक हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों की 17 और बालिकाओं की नौ टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में शिवाजी इंटर कॉलेज बिल्हौर प्रथम, स्कॉलर मिशन स्कूल बिठूर द्वितीय और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल नवाबगंज तृतीय रहा।
बालिका वर्ग में भी शिवाजी इंटर कॉलेज बिल्हौर प्रथम, केवी आईआईटी द्वितीय और हीरालाल इंटर कॉलेज तृतीय रहा। समापन पर विजेताओं को डॉ. उमेश पालीवाल और सुरेश अवस्थी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को बिठूर रोड स्थित स्कॉलर मिशन स्कूल में हुआ। इसमें बालक वर्ग में 29 और बालिका में 15 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल प्रथम, डीपीएस कल्याणपुर द्वितीय और ग्रीन एचडी कॉलेज तृतीय रहा।
बालिका वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल बिठूर प्रथम, चिंट्ल्स स्कूल द्वितीय और डीपीएस कल्याणपुर तृतीय रहा। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, एनएलके एकेडमी की डायरेक्टर रुचि सेठ, केडीबीए के उपाध्याय महीप सक्सेना, दुर्गेश प्रताप सिंह, डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, वैभव गौड़, डॉ. रीता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
कराटे प्रतियोगिता का आयोजन एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल में हुआ। इसमें 33 स्कूलों के 155 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुधीर तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। पृथ्वीराज चौहान स्कूल द्वितीय और सीएम इंटरनेशनल स्कूल तृतीय रहा।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल्याणपुर स्थित नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में पूर्ण हुई। इसमें बालक वर्ग में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन स्कूल प्रथम, केवी आईआईटी द्वितीय और जुगल देवी स्कूल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन स्कूल प्रथम, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर कॉलेज तृतीय रहा। विजेताओं को स्कूल के सहसचिव सचिन चित्रांशी, निदेशक रितु चित्रांशी, प्रधानाचार्य परविंदर कौर ने पुरस्कृत किया।