फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shiba Massacre, Liquor contract salesman killed wife in Kanpur

शिबा हत्याकांड: 20 साल पहले किया था प्रेम विवाह, गंगाघाट थाने के बाहर की थी मारपीट, फिर हुआ ऐसा....

Sat, 10 Sep 2022 06:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 06:27 AM IST
सार

पनकी थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला और शव को बोरे में भरकर गोदाम में फेंक दिया। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि छोटी बेटी को भाई को गोद देने पर दंपती में अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
Shiba Massacre, Liquor contract salesman killed wife in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर गोदाम में फेंक दिया। दो दिन बाद आरोपी का बड़ा भाई जब कानपुर पहुंचा, तब घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर ने जांच पड़ताल कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव के शुक्लागंज निवासी पवन कठेरिया पत्नी शिबा (32) व बड़ी बेटी तान्या के साथ पनकी के कांशीराम कॉलोनी में रहता था। जो पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर तीन स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि सात सितंबर को पवन के बुलाने पर उसकी पत्नी शिबा ठेके पर गई हुई थी, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन

इससे नाराज पवन ने मारपीट के बाद गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को बोरे में भरकर दुकान के नीचे स्थित शराब के गोदाम में फेक दिया। गुरुवार को पवन ने अपने भाई दीपक को कॉल आपबीती बताई और चार पांच लोगों केसाथ दुकान पर आकर शव को ठिकाने लगाने की बात कही। जिसके बाद दीपक ने दुकान के मैनेजर अंकुर सिंह को कॉल कर पूरी घटना क्रम बताई।

शुक्रवार सुबह दीपक और दुकान के मैनेजर पुलिस टीम के साथ दुकान पहुंचा। पुलिस को भाई के साथ देख पवन भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की है। इधर हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

20 साल पहले किया था प्रेम विवाह
थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पवन ने 20 साल पहले शिबा से प्रेम विवाह किया था। शिबा गैर समुदाय की युवती थी। पवन ने पूछताछ में बताया कि पांच साल पहले उसके छोटी बेटी को भाई को गोद दिया था। इसके बाद से वह लगातार बच्ची को लाने का दबाव बना रही थी। पिछले एक सप्ताह से वह काफी दबाव बना रही थी, जिसके चलते विवाद शुरू हो गया था।

गंगाघाट थाने के बाहर की थी मारपीट
पवन ने बताया कि बीते मंगलवार को शिबा उसे जबरन गंगाघाट थाने ले गई। जहां थाने के बच्ची को लेकर थाने के बाहर उसकेसाथ मारपीट की। इसके चलते वह वापस लौट आया था। बुधवार को बेटी को स्कूल में टिफिन देने के बाद शिबा दोबारा उस पर गंगाघाट थाने चलने का दबाव बनाने लगी।

इस पर उसने कहा कि काम निपटाने के बाद चलेंगे, लेकिन वह नहीं मानी। दोपहर करीब 12 बजे वह ठेके पहुंच गई, जहां विवाद के बाद उसने पवन को तमाचा जड़ दिया। इससे नाराज होकर उसने शिवा को धक्का मार दिया। शिबा सिढ़ी से गोदाम में नीचे गिर गई। उसके सिर में चोटें आई थी। इसके बाद उसने गुस्से में दुपट्टे से उसका गला कस दिया था।

भाई को छोटी बेटी दिया था गोद तो शुरू हुआ था विवाद
दीपक ने बताया कि उनकी कोई औलाद नहीं है। लिहाजा पवन ने अपनी छोटी बेटी को पांच साल पहले उन्हें गोद दिया था। इसके चलते पवन और उसकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। हाल ही में फिर इसी बात पर विवाद हुआ था। इस कारण पवन ने शिबा को मौत के घाट उतार दिया।

तुम्हारे अकेले के  बस की बात नहीं है भाई
दीपक ने बताया कि पवन ने उन्हें कॉल कर कहा था कि चार पांच लोगों केसाथ आना। तुम्हारे अकेले के बस की बात नहीं है। रोज रोज का झगड़ा ही खत्म कर दिया। मार दिया शिबा को। पवन की बात सुनकर वह डर गए। पूरे परिवार को फंसता देख उन्होंने ठेके के मैनेजर को कॉल किया। इसके बाद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed