{"_id":"680e695a7bab36d40401dd0b","slug":"she-was-being-harassed-for-dowry-when-she-became-an-obstacle-in-her-husbands-affair-he-tried-to-kill-her-etawa-news-c-12-1-knp1086-1090743-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, पति के अफेयर में अड़ंगा बनी तो किया मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, पति के अफेयर में अड़ंगा बनी तो किया मारने का प्रयास
विज्ञापन
इटावा। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित किया, जब वह प्रेम-प्रसंग में अड़ंगा लगाने लगी तो सिपाही पति ने उसकी हत्या के लिए षणयंत्र रच दिया। बाजार ले जाने के बहाने बाइक को डंपर के सामने लाकर खुद कूद गया। जब पत्नी उससे भी बच गई तो पति ने उसे गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित पत्नी ने सिविल लाइन थाने में पति, सास, ससुर, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छह फरवरी 2023 को गांव नग्ला भूज बल्लापुर अजीतमल औरैया की क्षमा यादव की शादी भरथना के सहजपुर गांव निवासी हरिओम से हुई थी। हरिओम 2019 से पुलिस में सिपाही के पद पर है। वर्तमान में वह कानपुर पुलिस लाइन में तैनात है। 24 अप्रैल को महिला का पति उसे बाजार घुमाने के बहाने बाइक से ले गया। क्षमा का आरोप है कि पति ने रास्ते में इटावा-मानिकपुर रोड पर डंपर को सामने आता देखा और वह चलती बाइक से मुझे छोड़कर कूद गया। बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरी। ऐसे में मेरी जान बच गई। यह देखकर पति ने सड़क पर ही मेरा गला दबाना शुरू कर दिया। यह देखकर राहगीर एकत्रित हो गए और मुझे बचाया।
आरोप है कि मुझे शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था, जबकि मेरे परिवार से शादी में ससुरालियों ने 25 लाख रुपये नकद और गृहस्थी का पूरा सामान लिया था। इसके बावजूद पति, सास, ससुरा, देवर सभी प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच पति के भरथना की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात पता चली। टोका टांकी से पति परेशान हो गया। उसने मुझे रास्ते से हटाने के लिए 24 को डंपर के सामने लाकर छोड़ देने का षणयंत्र रचा ताकि हत्या आत्महत्या लगे। पुलिस ने पति हरीओम, सास निर्मला देवी, ससुर दीवान सिंह, देवर विनय यादव और प्रेम-प्रसंग की आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
महिला की तहरीर पर सिपाही और उसके परिवार व एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। -रामगोपाल शर्मा, सीओ सिटी