{"_id":"610cfdc8b3cd64624b0737d2","slug":"shatrughan-chirped-with-joy-when-he-got-free-ration-in-a-waterproof-bag-picture-is-going-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाटरप्रूफ बैग में निशुल्क राशन मिला तो खुशी से चहक उठा शत्रुघन, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटरप्रूफ बैग में निशुल्क राशन मिला तो खुशी से चहक उठा शत्रुघन, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
Fri, 06 Aug 2021 02:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
राशन लेने के बाद खुशी से चहकता चेहरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के कुरारा ब्लाॅक के बचरौली गांव निवासी बुधिया के पुत्र शत्रुघन श्रीवास भी गुरुवार को राशन की दुकान पर निशुल्क राशन लेने के लिए पहुंचे। कोटेदार झंडू सिंह ने उन्हें जब वाटरप्रूफ बैग में निशुल्क राशन दिया तो उनकी खुशी देखते बनीं। राशन लेकर घर जा रहे शत्रुघन की मुस्कुराहट ने साबित कर दिया कि सरकार की योजना उनके व परिवार के लिए कितनी लाभप्रद है।
इस फोटो को जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव समेत अन्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है। जनपद में अन्न महोत्सव का आयोजन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर "सबको राशन सबको पोषण" प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।
जनपद के 489 उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव कार्यक्रम हुए। कोटेदारों ने दुकानों को फूल माला, गुब्बारों से सजाया। दुकानों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया। जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि 51375 राशनकार्ड धारकों के 211215 यूनिटों को वितरण किया गया। शहर के महाविद्यालय में सदर विधायक युवराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने वाटर प्रूफ बैग में लाभार्थियों को निःशुल्क राशन वितरित किया।

विधायक ने कहा कि जब देशवासी महामारी से संघर्ष कर रहे थे। तब लॉकडाउन के समय में लोगों की खाद्य सुरक्षा की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का कार्य किया है। ताकि रोजगार छीनने व अन्य परेशानी होने पर संकट न हो।
कहा जनपद में कुल 939290 यूनिट को योजना का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी वैन से प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया। लखनलाल सांस्कृतिक दल के गीत "सबको राशन सबको पोषण, धन्यवाद मोदी" ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी कमलेश दीक्षित, डीडीओ विकास आदि अधिकारी मौजूद रहे। उधर कांशीराम कालोनी स्थित राशन की दुकान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद, गीता निषाद व रोहित कुमार शर्मा ने राशन का वितरण कराया। डीएम व एसपी ने मेरापुर व कुंडौरा स्थित उचित दर की दुकान का निरीक्षण कर लाभार्थियों से जानकारी ली।