{"_id":"61e18b5a0dc6e51f61173f52","slug":"sharp-shooter-involved-in-delhi-s-rohini-court-shooting-arrested-was-eating-food-at-dhaba-in-ramaipur-bidhnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के रोहिणी कोर्ट गोलीकांड में शामिल शार्प शूटर गिरफ्तार, बिधनू के रमईपुर में ढाबे पर खा रहा था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट गोलीकांड में शामिल शार्प शूटर गिरफ्तार, बिधनू के रमईपुर में ढाबे पर खा रहा था खाना
Fri, 14 Jan 2022 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
कानपुर से गिरफ्तार शॉर्प शूटर रितिक
- फोटो : amar ujala
कानपुर की बिधनू पुलिस ने रमईपुर स्थित एक ढाबे से दिल्ली के शातिर टील्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर गैंगस्टर रितिक पांडेय उर्फ गोलू को गुरुवार रात दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अगस्त 2021 में दो गुटों के बीच हुए गोली कांड में शामिल था।
जिसमें दूसरे गुट के जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या हो गई थी। इसके अलावा गोलू वर्ष 2018 में दिल्ली के एलएनपीजी हास्पिटल में पुलिस अभिरक्षा में गैंग के सदस्य संदीप ढिल्लू को पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर भगा ले गया था। वह दिल्ली से भागकर अपने गांव में रह रहा था। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर रमईपुर स्थित बाला जी ढाबे से गोलू को दबोचा गया।
पूछताछ में गोलू ने बताया कि उसके पिता जगदंबा पांडेय ट्रक चालक हैं। वह परिवार संग दिल्ली के रोहिणी जीएफ सेक्टर में एक किराये के मकान में रहता था। जहां वह एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। तभी उसकी दोस्ती टील्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्य राधे से हो गई थी।
विज्ञापन
राधे ने उसकी मुलाकात संदीप ढिल्लू से मंडावली जेल में कराई थी। जिसके बाद उसने पहली घटना संदीप ढिल्लू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर की थी। जिसमें वह 11 माह तिहाड़ जेल में रहा था। गोलू ने बताया कि टील्लू ताजपुरिया और जितेंद्र गोगी की दुश्मनी थी। जिसके चलते टील्लू ताजपुरिया ने जेल से ही रोहिणी कोर्ट में गोली चलवाकर जितेंद्र गोगी की हत्या कराई थी।
इसके बाद उसके बचपन के मित्र राधे की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर वह दिल्ली छोड़कर परिवार संग घाटमपुर स्थित मूल गांव राठिगांव आकर रहने लगा था। थाना प्रभारी ने बताया कि रितिक उर्फ गोलू पर दिल्ली में कई थानों में लूट, धमकी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।