{"_id":"6abecc9f32d617c57f004613","slug":"sharp-rise-in-prices-of-arhar-chana-dal-and-chhole-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1669173-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अरहर, चना दाल और छोला के दामों में जबरदस्त तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अरहर, चना दाल और छोला के दामों में जबरदस्त तेजी
विज्ञापन
कानपुर। पिछले दस दिनों में दालों और छोला के थोक भाव में तेजी आई है। थोक में अरहर दाल 103 रुपये से बढ़कर 117 रुपये प्रति किलो हो गई है। चना दाल के भाव 72 रुपये से बढ़कर 83 रुपये और छोला 92 रुपये से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इस तरह अरहर में 14, चना में 11 और छोला में 13 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
थोक दाल-चावल कारोबारी सचिन त्रिवेदी ने बताया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में कमजोर बरसात से दाल की फसलों को नुकसान हुआ है। इससे घरेलू बाजार में आपूर्ति पर दबाव बढ़ा और भाव चढ़ गए। छोला की मांग तेज होने से भी इसकी कीमत में वृद्धि हुई है। कारोबारियों के मुताबिक आगे भी दालों में तेजी का अनुमान है।
फुटकर बाजार में अरहर फूल दाल 133 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो हो गई है। चना दाल 85 रुपये से बढ़कर 90 रुपये किलो बिक रही है। छोला गुणवत्ता के अनुसार 110 से 115 रुपये किलो पहुंच गया है, जबकि पहले इसका भाव 95 से 100 रुपये किलो था। मूंग छिलका भी 92 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो हो गया है। फुटकर दाल-चावल कारोबारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि चावल के भाव फिलहाल स्थिर हैं। सेला चावल 55 से 60 रुपये किलो है, जिसमें चार-पांच रुपये की तेजी आई है। अन्य चावल के भाव स्थिर बने हुए हैं।
विज्ञापन
कारोबारियों के अनुसार नया चावल करवाचौथ से पहले बाजार में आने की उम्मीद है। नए चावल से पूजन किया जाता है। नई फसल आने के करीब एक महीने बाद इसके भाव में गिरावट संभव है। हालांकि निर्यात खुलने के कारण सेला चावल महंगा बना हुआ है।