फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shalu said, "Subrat has completely broken the bond of trust."

Kanpur News: शालू बोली, सुब्रत ने तो विश्वास का रिश्ता ही तोड़ दिया

Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shalu said, "Subrat has completely broken the bond of trust."
कानपुर। जेल से निकलने के बाद घर जाते हुए फोन पर शालू की तकलीफ उनकी जुबान पर आ ही गई। सुब्रत को लेकर किए गए सवाल के जवाब पर शालू ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सुब्रत ने पापा को क्यों मारा और उन्हें क्यों फंसाया। उन्होंने गार्ड से कभी नहीं कहा था कि शुभम नाम का व्यक्ति आ रहा है, मैंने सिर्फ इतना ही बोला था कि मेरा स्टाफ आ रहा है, उसे आने दो। सुब्रत को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि पति-पत्नी के बीच विश्वास का गहरा रिश्ता होता है और सुब्रत ने उसी रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसे तो शायद भगवान भी माफ नहीं करेगा। शालू के मुताबिक फिलहाल उसे अपने बेटे जय की फ्रिक है। उस मासूम को अब तक कुछ नहीं मालूम है। पिता से सुब्रत के रिश्ते के सवाल पर कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि दोनों के बीच इस कदर रिश्ते खराब हो गए हैं। हालांकि रिमांड के दौरान सुब्रत ने उनसे कहा था कि वह निर्दोष है।
विज्ञापन


विधिक राय लेकर की जाएगी वसीयत पर चर्चा
विनीत मिनोचा की वसीयत में शालू का नाम नहीं है और सुब्रत अब जेल में है। विनीत की पत्नी पुनीता की बहू शालू से नहीं पटरी नहीं खाती है। ऐसे में अब शालू-सुब्रत के बेटे जय का जायदाद पर हक का सवाल उठता है। इस बारे में शालू के भाई धीरज का कहना है कि परिवार के लोग मिलकर बैठेंगे। इस पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही विधिक राय लेकर वसीयत पर भी चर्चा की जाएगी। जय को उसका हक दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed