फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shalini who become now Fatima, said, 'Don't give my love the name of Love Jihad'

शालिनी से फातिमा बनी युवती ने खुद वीडियो जारी कर की अपील, कहा ‘मेरे प्यार को लव जेहाद का नाम न दें’

Mon, 24 Aug 2020 04:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Aug 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Shalini who become now Fatima, said, 'Don't give my love the name of Love Jihad'
शालिनी उर्फ फातिमा - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा 6 की शालिनी यादव के धर्म परिवर्तन कर फिजा बनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे परेशान होकर खुद शालिनी ने अपने पति मो. फैसल के साथ रविवार को एक और वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में फिजा कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से फैसल से निकाह किया है। लोग उनके रिश्ते को लेकर गलत कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि ‘मेरे प्यार को लव जेहाद का नाम न दें’...। फिजा ने कहा है कि पुलिस पूर्व में दिल्ली के चांदनी महल थाने में उसके बयान ले चुकी है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से निकाह की बात कबूल की है। पुलिस ने किस कानून के तहत दोबारा मो. फैसल व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन




 

फिजा ने वीडियो के माध्यम से लोगों से उसके प्यार पर राजनीति न करने की अपील की। इस वीडियो में फिजा के पास मो. फैसल भी बैठा दिख रहा है।  सोशल मीडिया पर शालिनी से फातिमा बनी युवती के धर्म परिवर्तन की बात बताते हुए वीडियो वायरल करने के बाद शुक्रवार को इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने इसे लेकर रोष व्यक्त किया।

मामला पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने संज्ञान में लिया तो किदवईनगर पुलिस भी हरकत में आई ओर जोड़े की तलाश में अलीगढ़ और दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के परिजनों ने किदवईनगर निवासी मोहम्मद फैसल के खिलाफ मानव तस्करी के लिए बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस युवती की तलाश में जुटी ही थी कि गुरुवार को प्रेमी जोड़े ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। युवती ने फैसल से निकाह कर अपना धर्म परिवर्तन करने की बात बताई। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर वार छिड़ गया। मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यालय से जिला पुलिस से जवाब मांगा गया और कार्रवाई के निर्देश दिए। बाबूपुरवा सीओ आलोक सिंह ने बताया कि जोड़े को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलाने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed