{"_id":"66c07f82c5a78bccf103e3dd","slug":"sgst-raids-on-the-establishments-of-a-big-industrial-house-more-than-50-officers-took-action-in-three-cities-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एक बड़े औद्योगिक घराने के प्रतिष्ठानों पर SGST का छापा, तीन शहरों में 50 से अधिक अफसरों ने की कार्रवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एक बड़े औद्योगिक घराने के प्रतिष्ठानों पर SGST का छापा, तीन शहरों में 50 से अधिक अफसरों ने की कार्रवा
Sat, 17 Aug 2024 04:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:16 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में चार, लखनऊ और नोएडा में दो-दो जगहों पर 50 से ज्यादा अफसरों ने कार्रवाई की है। कर चोरी की आशंका में बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी एसआईबी के 50 से ज्यादा अफसरों की 10 टीमों ने एक बड़े औद्योगिक घराने के तीन शहरों के आठ प्रोजेक्टों और कार्यालयों पर छापा मारा। बड़े पैमाने पर दस्तावेजों को जब्त किया गया है। देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही।
विज्ञापन
एसजीएसटी के अफसरों ने चकेरी, आजादनगर के तीन प्रोजेक्टों के साथ ही मोतीझील, स्वरूपनगर स्थित कार्यालय में कार्रवाई की। इसके साथ ही लखनऊ के सीतापुर रोड और हजरतगंज स्थित प्रोजेक्ट के साथ ही नोएडा के फेज एक और फेज दो के प्रोजेक्टों पर भी छापा मारा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि ग्राहकों से तो प्री-बुकिंग में एडवांस भुगतान ले रहे थे, लेकिन पिछले सालों में बेहद कम कर जमा कर रहे थे। इसके अलावा कर भुगतान भी अलग-अलग अदा कर रहे थे। आयकर विभाग, रेरा के पोर्टल पर लगातार निगरानी के बाद छापा मारा गया। दरअसल गलत तरीके से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लेने और टैक्स में गड़बड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। जांच टीमों ने कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल फोन से डाटा रिकवर किया है।
विज्ञापन