{"_id":"627d4fa974570f4fd543e714","slug":"sgst-raid-on-battery-firm-seized-goods-worth-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बैटरी फर्म पर एसजीएसटी का छापा, एक करोड़ का माल पकड़ा, 30 अफसरों की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बैटरी फर्म पर एसजीएसटी का छापा, एक करोड़ का माल पकड़ा, 30 अफसरों की टीम ने की कार्रवाई
Thu, 12 May 2022 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 11:53 PM IST
सार
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर विधु शेखर पांडेय, राजेश प्रताप की अगुवाई में राधे ट्रेडर्स और राधे इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर छापा मारा गया। दादा नगर में अलग-अलग छह स्थानों के अलावा कालपी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में एसजीएसटी विभाग की एसआईबी ने गुरुवार को दादानगर स्थित बैटरी फर्म के सात ठिकानों पर छापा मारा। विभाग की अलग-अलग 30 अफसरों की टीमों ने कार्रवाई की। एक करोड़ से अधिक का तैयार माल जब्त किया गया है। देर रात तक टीमें जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
लंबे समय से रेकी के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। बड़े पैमाने पर कर चोरी के सुबूत मिले हैं। कच्चे बिलों पर काम हो रहा था। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर विधु शेखर पांडेय, राजेश प्रताप की अगुवाई में राधे ट्रेडर्स और राधे इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
दादा नगर में अलग-अलग छह स्थानों के अलावा कालपी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि बैटरी फर्म लेड इंगेट और स्क्रैप का लंबे समय से कारोबार कर रही है। कुछ समय पहले इनके कई ट्रक पकड़े गए थे, जिनमें कर चोरी कर स्क्रैप मंगाया गया था। स्क्रैप से निकलने वाली सामग्री का इस्तेमाल बैटरी आदि में उपयोग कर मोटी कमाई की जा रही थी, लेकिन टैक्स नहीं जमा किया जा रहा था। माल जब्त करने के साथ ही कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन