फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sewer water is filling up the CSA campus, university administration is worried about convocation

Kanpur News: सीएसए परिसर में भर रहा सीवर का गंदा पानी, दीक्षांत के लिए विवि प्रशासन परेशान

Sat, 13 Sep 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sewer water is filling up the CSA campus, university administration is worried about convocation
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में 18 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले सीवर के पानी ने विवि प्रशासन के माथे पर पसीना ला दिया है। समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी और वे गृह विज्ञान महाविद्यालय में लंच भी करेंगी।
विज्ञापन


यहां पर मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान टूटी सीवर लाइन का गंदा पानी भर रहा है। इससे विवि प्रशासन परेशान है। कई जगह शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर विवि स्वयं मशीन मंगाकर गंदा पानी निकलवा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी बाग से रावतपुर जाने वाली सीएसए सड़क पर भी मेट्रो का काम चल रहा है। निर्माण के दौरान टूटी सीवर लाइन से जलभराव हो रहा है जिससे शिक्षिकाएं और छात्राएं लंबे समय से परेशान है। कई बार मेट्रो अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक इसकी शिकायतें की गईं लेकिन नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि प्रशासन को आखिरकार खुद ही मशीन मंगाकर सीवर का पानी बाहर कराना पड़ रहा है। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सीवर लाइन ध्वस्त होने से समस्या हुई है। सभी विभागों को सूचित किया गया था लेकिन अब स्वयं ही मशीन मंगवाकर पानी निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed