फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sewa cafe will open in CSJMU on the lines of Gujarat, facility will be there to help the needy

Sewa Cafe: विश्वविद्यालय में गुजरात की तर्ज पर खुलेगा सेवा कैफे, जरूरतमंदों की मदद के लिए होगी सुविधा

Tue, 25 Oct 2022 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Oct 2022 02:43 PM IST
सार

सीएसजेएमयू में जल्द ही सेवा कैफे खोला जाएगा। यहां बुजुर्गों, बीमारों की सेवा करने के साथ ही बुक बैंक, क्लाथ बैंक आदि की सुविधा होगी। साथ ही, कैफे में पेशेंट केयरिंग यूनिट भी बनेगी। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स सदस्य होंगे।

विज्ञापन
Sewa cafe will open in CSJMU on the lines of Gujarat, facility will be there to help the needy
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों को सेवा का भाव सिखाने के लिए संस्थान में सेवा कैफे खोला जाएगा। गुजरात मॉडल की तर्ज पर विवि का सेवा कैफे भी जरूरतमंदों की मदद करेगा। कैफे के सदस्य अस्पतालों में भर्ती मरीज या घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की जरूरत पड़ने पर सेवा करेंगे। कैफे में बुक बैंक, क्लाथ बैंक जैसी सुविधाएं होंगी। छात्रों को सेवा भाव का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

विवि में छात्रों को पढ़ाई के साथ अब सेवा का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। कुलपति के निर्देश पर विवि कैंपस में दिसंबर में सेवा कैफे की स्थापना की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कैफे में मानवता से जुड़े अलग-अलग संदेश होंगे। छात्रों को रोजाना कम से कम एक काम करना होगा। छात्र किसी एक गरीब को खाना खिलाना, सड़क किनारे बैठे किसी व्यक्ति की मदद करना जैसे कार्य कर सकते हैं।

विज्ञापन

महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि सीएसजेएमयू प्रदेश का पहला विवि होगा, जहां सेवा कैफे की स्थापना की जाएगी। यह कैफे पहले विवि, फिर महाविद्यालय और फिर समाज स्तर पर काम करेगा। इसमें छात्रों को सेवा भाव का पाठ पढ़ाया जाएगा। यह कैफे छात्रों में जातिवाद, धर्मवाद जैसे भेदभाव की भावना खत्म होगी और आपसी भाईचारा बढ़ेगा।

कैफे में बनेगी पेशेंट केयरिंग यूनिट
कैफे में एक पेशेंट्स केयरिंग यूनिट भी बनाई जाएगी, जिसमें एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के वालंटियर्स सदस्य होंगे। ये छात्र अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर मरीजों की देखभाल करेंगे। इसकी शुरुआत विवि कैंपस से की जाएगी। इसके अलावा बुक बैंक और क्लाथ बैंक की मदद से छात्र व कर्मचारी जरूरत पड़ने पर अपनी समस्या का निस्तारण कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed