फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   severe cold from shrinking rail tracks

कड़ाके की ठंड से चटक रही रेल की पटरियां 

Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
severe cold from shrinking rail tracks
डेमो
कड़ाके की ठंड का असर रेलवे की पटरियों पर भी देखने को मिल रहा है। ठंड के चलते पटरियां सिकुड़ रही हैं। जिससे जोड़ों के स्थान पर गैपिंग बढ़ गई है। इस गैपिंग को रेलवे कर्मचारी लोहे के गुटके लगाकर भर रहे हैं। ताकि लाइनों को दुरुस्त रखा जाए और यातायात में किसी तरह का प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि रेलवे ट्रैक गर्मियों में कुछ सेमी बढ़ जाते है।

तो वहीं सर्दियों में पटरियों के सिकुड़ जाने से जोड़ के स्थानों पर कुछ सेमी की गैपिंग बढ़ जाती है। लाइनें सिकुड़ जाने से रविवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक की लूप लाइन में जोड़ों के स्थान पर करीब दो इंच की गैपिंग नजर आई। जिससे ट्रेनों को गुजारने में दिक्कत आ सकती है। शाम को इंटरसिटी के बांदा से चलने की सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने प्लेटफार्म के साथ एक नंबर की लूप लाइन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिस पर उन्हें कई स्थानों पर गैपिंग नजर आई। तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल तकनीकी विभाग को दी और मौके पर बुलाकर कार्य शुरू कराया। तकनीकी विभाग के कर्मचारी गैपिंग के स्थानों पर लोहे के गुटके लगाकर भरपाई की। इसके बाद ही इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुजारा गया। स्टेशन मास्टर का कहना था कि इस गैपिंग से कोई खतरा नहीं था। लेकिन ऐतिहात के तौर पर यह कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed