फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Severe chest pain, nervousness, heart attack due to restlessness, brain stroke 9 deaths due to cold

सीने में तेज दर्द, घबराहट, बेचैनी से हार्ट अटैक, हाड़ कंपाने वाली ठंड में ब्रेन स्ट्रोक से 9 की मौत

Fri, 10 Jan 2020 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Severe chest pain, nervousness, heart attack due to restlessness, brain stroke 9 deaths due to cold
ठंड में कुछ ऐसे दिखा सड़क का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बीते 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से नौ और लोगों की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी और हैलट इमरजेंसी में ऐसे 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए, इनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


चमनगंज के अशफाक हुसैन (60) ठंड लगने के साथ ही उच्च रक्तचाप और तेज सिर दर्द होने के बाद बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने की जानकारी दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह हैलट में ही ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों के साथ गंभीर हालत में भर्ती हरिहर नगर, बर्रा निवासी राम स्वरूप (92), जूही निवासी मीरा (30), गंगाघाट (उन्नाव) निवासी दिनेश कुमार (50), अवधपुरी के राकेश सिंह (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकेरी निवासी सितारा देवी (75) को सीने में तेज दर्द, घबराहट, बेचैनी के कारण हार्ट अटैक की आशंका होने पर परिजन उन्हें कार्डियोलॉजी ले जा रहे थे, पर वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हार्ट अटैक की वजह से हालत बिगड़ने पर बाबूपुरवा निवासी दिलशाद (55), शिवराजपुर के रंगनाथ (70), कन्नौज के अरमेंद्र (58) को गंभीर हालत में कार्डियोलॉजी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed