फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven year old Agrima handed over piggy to the police, saying, help the needy one

कानपुर: सात साल की अग्रिमा ने पुलिस को गुल्लक सौंप कहा, अंकल इससे जरूरतमंदों की मदद करिएगा

Tue, 31 Mar 2020 05:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Mar 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Seven year old Agrima handed over piggy to the police, saying, help the needy one
चौकी इंचार्ज को गुल्लक सौंपती अग्रिमा - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश ठहर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से जहां हैं वहीं पर रूकने की अपील कर रहे हैं। लोग एक-दूसरे की मदद में जुटे हुए हैं। ऐसे में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख से कुछ दूर स्थित झींझक कस्बे की एक बेटी ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी शिक्षक विनय सिंह सिकरवार की सात साल की बेटी अग्रिमा ने जरूरतमंदों के लिए सोमवार को अपनी गुल्लक चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को सौंप दी। बोली अंकल इससे जरूरतमंदों की मदद करिएगा। गोलक में 3500 रुपये निकले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रुपये आपदा कोष में जमा कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


विनय सिंह ने बताया कि अग्रिमा कभी कभी बड़ी गंभीर बातें करती है, जिसे सुनकर वह अक्सर चौंक जाते हैं। आज ही उसने कहा पापा, कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए कुछ करना है। फिर बोली देश में सब लोग ठीक रहें किसी को कुछ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखबारों और टीवी चैनलों पर भूखे प्यासे लोगों को पैदल घर जाते देखकर वह दुखी हो जाती है। उनकी मदद करने के लिए भी कहती है। उसकी बातें सुनकर घर के सभी लोग उसे समझाते हैं। जब उसने टीवी पर देख कि कोरोना वायरस के लिए लोग करोड़ों की मदद कर रहे हैं तो उसने कहा हम कुछ क्यों नहीं दे सकते। सोमवार सुबह जब उसने अपनी गुल्लक देने की बात कही तो एकबारगी वह भी सोच में पड़ गए। खेलने कूदने की इस उम्र में वह इतना सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed