फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven students' health deteriorated after consuming medicine for filariasis

Kanpur News: इटावा-फाइलेरिया की दवा खाकर सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Sat, 31 Aug 2024 04:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Seven students' health deteriorated after consuming medicine for filariasis
फोटो 25:::
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रीय विद्यालय में लगाया गया था स्वास्थ्य शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 340 छात्रों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई गई। इस दौरान दवा खाने के कुछ देर बाद सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केंद्रीय विद्यालय में सुबह करीब 11 बजे स्वास्थ्य शिविर में फाइलेरिया की दवा खाने कुछ देर बाद कक्षा चार व पांच की छात्रा राखी, यामिनी, स्वेक्षा, तन्वी, नव्या, दिव्यांशी और आराध्या की तबीयत बिगड़ने लगी। छात्राओं को सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगीं।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्य विनय सिंह ने सभी को तत्काल एंबुलेंस से डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस बीच शिक्षकों ने बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल में बच्चों की हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में डेरा जमा लिया। इमरजेंसी के डॉ. राघवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बीमार छात्राओं की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि विद्यालय में फाइलेरिया की दवाई खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। इसके कारणों की जांच की जा रही है। छात्राओं की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed